राजनांदगांव

भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला
04-Feb-2022 2:58 PM
भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

राजनांदगांव, 4 फरवरी। प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर भाजयुमो के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पूर्व ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की राजधानी में गिरफ्तारी को लेकर जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के निर्देशानुसार उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गंज चौक में नारेबाजी के साथ राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खुबचंद पारख, जिला भाजपा महामंत्री सचिन सिंह बघेल, नीलू शर्मा,  तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, किशुन यदु, गोलू सूर्यवंशी, मधु बैद, पारस वर्मा, मोंटू यादव, गगन आईच, आशीष डोंगरे, प्रखर श्रीवास्तव, कमलेश प्रजापति, सुमीत आजमानी, आशीष जैन सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गिरफ्तारी से युवा मोर्चा डरने वाला नहीं - मोनू
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादूर सिंह ने कहा कि चुनाव से पूर्व छत्तीसगढ़ के युवाओं से न्याय की बात करने वाले कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के आगमन से पहले छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया है।

मोनू ने कहा कि युवाओं से झूठे वादे कर कांग्रेस पार्टी सरकार में तो आ गई है, लेकिन युवा से प्रतिमाह 25 सौ रुपए एवं लाखों युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं कर पा रही है। युवा मोर्चा ने हमेशा ही युवाओं की आवाज बनकर युवाओं के हित में काम किया है। भूपेश सरकार को यह ज्ञात था कि कांग्रेस पार्टी के झूठे वायदों के विरोध में युवा मोर्चा प्रदर्शन करेगी, इसलिए राहुल गांधी के आने से पहले ही युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया। युवाओं के हित में चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन व आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news