राजनांदगांव
झंकार दादी महिला मंडल ने बांटे आम पना और कोल्ड ड्रिंक
03-May-2022 3:24 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 मई। झंकार दादी महिला मंडल की महिलाओं ने मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के लिए आम पना और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया। स्थानीय भदौरिया चौक में महिला मंडल की सदस्यों ने आम से बने पेय पदार्थ से लोगों के गले को तर किया। ठंडे पेय पदार्थ से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
इस दौरान महिला मंडल की अनिता लोहिया, नीता लोहिया, संतोष अग्रवाल, नीता अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।