राजनांदगांव

पूर्व मेयर सुदेश गुना जिले के डीआरओ नियुक्त
05-May-2022 4:49 PM
पूर्व मेयर सुदेश गुना जिले के डीआरओ नियुक्त

सिंधिया के गढ़ गुना में संगठन चुनाव का जिम्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 5 मई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केन्द्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री द्वारा जारी आदेश में राजनांदगांव के पूर्व महापौर सुदेश देशमुख को मध्यप्रदेश के गुना जिले का डीआरओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) नियुक्त किया है। 

गत् 4 माह पूर्व से कांग्रेस का सदस्यता अभियान घोषित किया गया है। सदस्यता अभियान पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। 
ज्ञात हो कि श्री देशमुख 2018 विधानसभा चुनाव तत्पश्चत लोकसभा चुनाव एवं कुछ माह पूर्व हुए नगर निगम तथा खैरागढ़ उपचुनाव में सक्रियता एवं रणनीति को ध्यान में रखते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव कार्यक्रम के केन्द्रीय अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री द्वारा उन्हें मध्यप्रदेश के गुना जिले का डीआरओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) नियुक्त किया गया है।

विदित हो कि गुना जिले में सिंधिया परिवार का वर्चस्व रहा है तथा पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का विधानसभा क्षेत्र भी इसी जिले में है। श्री देशमुख के काबिलियत को ध्यान में रखते इन्हें गुना जिले का दायित्व सौंपा गया है। डीआरओ नियुक्त होने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  देशमुख को शुभकामनाएं दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news