राजनांदगांव

छग की सीनियर महिला हॉकी टीम भोपाल रवाना
09-May-2022 3:52 PM
छग की सीनियर महिला हॉकी टीम भोपाल रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मई।
भोपाल में 6 से 17 मई तक आयोजित सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के लिए राज्य की हॉकी टीम समता एक्सप्रेस में राजनंादगांव से भोपाल के लिए 5 मई को रवाना हो गई। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के मार्गदर्शन व हॉकी कोच अमित माथुर, किशोर धीवर तथा रवि राव के नेतृत्व में आयोजित कोचिंग कैम्प में खिलाडिय़ों का चयन उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त चैम्पियनशिप में भाग ले रही राज्य की महिला हॉकी टीम में शामिल खिलाडिय़ों में रूषाली कश्यप, गायत्री शिन्दे,  पूजा यादव,  भूमिका उपाध्याय,  गीतांजलि निर्मलकर, लक्ष्मी चंदेल, अंजलि महतो, लीना कोसरे, दीपा प्रजापती, अनिशा तिर्की, वर्षा सोनकर,  मेघा तुमरेकी, अनिता होरो,  दक्षिता यादव, वैशाली आर्या,  अंजली चौबे,  ममता गोंड  तथा हाजी नाजिर अहमद (कोच) व रंजू सागर (मैनेजर) के रूप में शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news