राजनांदगांव

पवन ने किया पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
10-May-2022 3:59 PM
पवन ने किया पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मई।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाउ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष पर शक्ति केंद्र कार्य विस्तार योजनांतर्गत डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र पलान्दूर के बूथ ग्राम छोटे कुसमी में विस्तारक एवं बस्तर संभाग प्रभारी व प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मेश्राम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी छबील साहू, बूथ पालक हुकुमदास वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र वर्मा, सहसंयोजक बोधन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुरली गेडाम, छीपा बूथ अध्यक्ष बलिराम वर्मा, भागचंद साहू, बूथ सचिव विनोद वर्मा, तिलकराम वर्मा, युवा प्रभारी संजय वर्मा, महिला प्रभारी रेखाबाई साहू, चेतन निषाद, मनहरण वर्मा, संतराम वर्मा, ललित कुमार निषाद, मिलेश्वर सेन, संतराम वर्मा, परमानंद वर्मा, हेमंत वर्मा, फूलचंद वर्मा, देवानंद वर्मा, बनवाली निषाद, सदाराम साहू, केशव वर्मा, आशाराम साहू, पुरषोत्तम वर्मा, लालचंद वर्मा, गजलाल साहू, प्यारेलाल वर्मा, सुशीलाबाई रजक एवं शक्ति केंद्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news