राजनांदगांव

महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
09-Nov-2022 2:38 PM
महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव, 9 नवंबर। भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली के माध्यम से कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा।महिला मोर्चा का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ की जनता के साथ यह सरकार छलावा कर रही है। इनके घोषणा पत्र में चाहे शराबबंदी की बात हो चाहे महिला सुरक्षा की बात हो चाहे सुशासन की बात हो यह सब भाग एक कागज का पन्ना था, उन्हीं वादों को याद दिलाने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू के नेतृत्व में सोमवार को स्कूटी रैली के माध्यम से कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, गीता घासी साहू, किरण साहू, मिथलेश्वरी वैष्णव,  मणीभास्कर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जिला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news