राजनांदगांव

अनेकता में एकता ही भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य- छन्नी
09-Nov-2022 2:48 PM
अनेकता में एकता ही भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य- छन्नी

जोरातराई, जादूटोला और बिटाल पहुंची यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 नवंबर।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा जारी है। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधि और आम नागरिक इसमें शामिल होकर नई चेतना की अलख जगा रहे है। सोमवार को खुज्जी विधानसभा के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम जोरातराई से भारत जोड़ो योत्रा की शुरूआत हुई। यहां से यह यात्रा जादूटोला होते हुए बिटाल पहुंची। इन ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम में विधायक छन्नी साहू भी शामिल हुई।

सोमवार सुबह 11 बजे भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत ग्राम जोरातराई से हुई। इससे पूर्व यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक छन्नी चंदू साहू ने कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश को विपरित परिस्थितियों से उबारा है। हमारे नेताओं ने अपना सर्वस्व देश के लिए न्यौछावर कर दिया। स्वयं का बलिदान भी दिया। ग्राम जोरातराई से शुरू हुई यह पदयात्रा ग्राम जादूटोला और बिटाल पहुंची। यहां कांग्रेस समर्थकों व ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक को पुष्प गुच्छ भेंटकर ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर चर्चा की। पदयात्रा विभिन्नों गांवों से होकर भी गुजरी। यहां रास्ते पर ग्रामीणों का जमघट था।

उन्होंने कहा कि बीते 7-8 वर्षों में देश असहिष्णुता का वातावरण तैयार हुआ है। इससे बाहर निकलने की नितांत आवश्यकता है। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य यही है कि अनेकता में एकता और अखंडता की हमारी धरोहर और संस्कति दोबारा पूरी ताकत से साथ आकर इस असहिष्णु वातावरण को खत्म किया जाए। देश को इस प्रपंच में झोंक देने वाली विचाधारा का अस्तित्व मिटना आवश्यक है।

विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों,  योजनाओं और जनहितैषी निर्णयों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों और मार्गदर्शन ने छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। जनहितैषी योजनाओं के लागू होने से ग्रामीण परिवेश में आर्थिक सुदृढ़ता आई है जो कि उल्लेखनीय है।

इस दौरान भोलाराम साहू,  अनिल मानिकपुरी,  रामकिशन खंडेलवाल,  बसंत मांडवी, रमेश त्रिपाठी ,  लालचंद साहू, लक्ष्मीनारायण साहू , उदेराम साहू ,  देवनारायण नेताम  सहित अन्य मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news