राजनांदगांव

किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने नौनिहालों से पूछे छत्तीसगढ़ी में सवाल
09-Nov-2022 3:31 PM
किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने नौनिहालों से पूछे छत्तीसगढ़ी में सवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 नवंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के शासकीय स्कूलों में शनिवार को खेलकूद के बीच पढ़ाई और छत्तीसगढ़ भाषा और संस्कृति का परिचय बच्चों से कराने की महत्वकांक्षी योजना शुरू की गई है। इस दिन नौनिहालों को बस्ते के बोझ से भी छुटकारा मिलता है। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने शनिवार को डोंगरगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत गिरगांव में शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया।

इस दौरान किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने बच्चों से छत्तीसगढ़ी में चर्चा कर उनकी पढ़ाई और खेलकूद में दिलचस्पी पर बात की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से यह पूछा कि यहां बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध है या नहीं। उन्होंने बच्चों के साथ अपने समय के पारंपरिक खेलों और पढ़ाई के तौरतरीके साझा किया। उन्होंने बच्चों को गुरुओं और माता-पिता का सदैव सम्मान करने की सीख दी। शाला की छुट्टी से पहले छत्तीसगढ़ी में प्रार्थना भी की गई। साहू ने बच्चों के रिपोर्ड कार्ड की समीक्षा के संदर्भ में शिक्षकों से जानकारी ली और शीघ्र समीक्षा करने कहा।

उन्होंने ग्रामीणों व किसानों से भी चर्चा करते फसल की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्था और भी सुगम कर दी है। अब किसान मोबाईल ऐप्प टोकन तुंहर हाथ से भी धान खरीदी के लिए टोकन ले सकते हैं और उन्हें कतार में लगने की कोई जरुरत नहीं है। एक नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी होने से किसानों को भरपूर समय मिलेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news