राजनांदगांव

खेल से तन-मन रहता है स्वस्थ- मंडावी
09-Nov-2022 3:34 PM
खेल से तन-मन रहता है स्वस्थ- मंडावी

राजनांदगांव, 9 नवंबर। मानपुर विकासखंड के ग्राम तोलूम में मंगलवार को जोन स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक मंडावी के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक मंडावी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। खेल से ही तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। साथ ही खिलाडिय़ों की प्रतिभा भी निखरती है। जिससे वे उच्च स्तर पर खेल की दिशा में नया आयाम हासिल कर पाते हैं। भूपेश बघेल की सरकार हर वर्ग के लोगों को खेल की दिशा में जोडऩे का काम कर रही है।

खेल के प्रति सभी वर्ग में रूचि भी देखी जा रही है। बच्चे, महिला, पुरूष, बुजुर्ग सभी इस खेल का हिस्सा बन रहे हैं, जो पुरातन खेल के प्रति लोगों की चाह को प्रदर्शित कर रही है। विधायक मंडावी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने टॉस उछालकर कबड्डी खेल का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर तोलूम सरपंच श्यामसाय प्रधान, जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, जनपद सदस्य खेमिका बोगा, अभिमन्यु मंडावी, छाया उईके, सुशीला भंडारी, जीवनलाल पूर्व सरपंच, चिम्मन साय मंडावी, कुमार कोरेटी, कुंती उसारे, परशुराम भंडारी, करण बोगा, सुमेर सिंह बोगा, कैलाश उसारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मानपुर मंडले, खंड शिक्षा अधिकारी मानपुर कौर एवं सात जोन के खिलाड़ी तथा प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news