राजनांदगांव

आबंटित गिट्टी खदान को निरस्त करने सीएम-कलेक्टर से मांग
13-Nov-2022 3:11 PM
आबंटित गिट्टी खदान को निरस्त करने सीएम-कलेक्टर से मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 नवंबर।
राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडग़े और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर को पत्र लिखकर भाजपा नेताओं को आबंटित गिट्टी खदान के लाईसेंस को रद्द करने की मांग की।

श्री ओस्तवाल ने पत्र के माध्यम से उपरोक्त नेताओं और अधिकारियों से मांग करते कहा कि मोहला-मानपुर जिले की जिन दो गिट्टी खदानों का आबंटन भाजपा के दो भाजपा नेताओं के नाम आबंटन हुआ है, वह उचित नहीं लग रहा है।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां हमारे देश के कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और देश के लिए संघर्ष कर रहे हैं और वहीं दूसरी ओर जहां कांग्रेस पार्टी की सत्ता है, वहां जिन भाजपा के नेता के नाम सहित अन्य के खिलाफ  उसी गिट्टी खदान के अवैैध खनन के मामले में अंबागढ़ चौकी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है, जहां एक ओर कांग्रेस शासनकाल में भाजपा नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ  सख्त कानूनी कार्रवाई कांग्रेस पार्टी एवं शासनहित और जनहित में होनी थी, लेकिन दुर्भाग्यजनक स्थिति यह है कि दोषी लोगों के खिलाफ  कार्रवाई तो हुई नहीं और उन्हीं भाजपा नेताओं को जो गिट्टी खदाने आबंटित की गई है, वहां कांग्रेस पार्टी के लिए आने वाले सन 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राजनांदगांव जिला कांग्रेस पार्टी के लिए हित में नहीं होगा।

इसका चिंतन करते इस मामले को पार्टी हित में लेते तत्काल इन खदानों को निरस्त करने का आदेश जारी करें और दोषियों पर पूर्व में जिन अवैध खनन के मामले में एफ आईआर दर्ज है, उस मामले में चुनाव के पूर्व अवैध खनन की कानूनी धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई कर आम जनता के सामने भाजपा नेताओं और अधिकारियों की संलिप्ता का खुलासा आम जनता के सामने किया जाना चाहिए। जिससे आम जनता यह संदेश जाना चाहिए कि भ्रष्ट लोगों की जगह कांग्रेस पार्टी में नहीं है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news