राजनांदगांव

संपत्ति विवाद पर पिता की हत्या
27-Feb-2023 3:05 PM
संपत्ति विवाद पर पिता की हत्या

राजनांदगांव, 27 फरवरी। संपत्ति विवाद पर बेटे ने अपने पिता की टंगिया मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैतृक संपत्ति को बिक्री करने से मना करने पर आए दिन गाली-गलौज से बेटा परेशान  हो गया था। आखिरकार उसने अपने पिता की हत्या कर दी। 

पुलिस के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान गंडई जिले के साल्हेभर्री में 26 फरवरी को मेघराज साहू (55 वर्ष) ने खैरागढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक को सुबह पता चला कि प्रार्थी के छोटे भाई फत्तेलाल साहू को उसके बेचे टिकेन्द्र साहू ने टंगिया मारकर हत्या कर दी, तब सुबह 6.30 बजे अपने बड़े भाई गोपाल के साथ जाकर देखा तो फत्तेलाल साहू का शव उनके घर के कमरे में पड़ा हुआ था। सिर में गहरा चोट का निशान था। 

आरोपी टिकेन्द्र ने बताया कि पैतृक संपत्ति को बेवजह बिक्री कर बिगाड़ रहा था, मना करने पर आए दिन घर में गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा करता था। जिससे परेशान होकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर खैरागढ़ थाना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। 
थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश देवदास  के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल रवाना हुआ। आरोपी के घर ग्राम साल्हेभर्री में पर दबिश देकर मौके पर घेराबंदी करते आरोपी टिकेन्द्र साहू को हिरासत में लिया गयाा। जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news