राजनांदगांव

नक्सल आसूचना संकलन पर ध्यान देने की जरूरत
28-Feb-2023 3:49 PM
नक्सल आसूचना संकलन पर ध्यान देने की जरूरत

एसपी ने किया साल्हेवारा थाना का निरीक्षण  जवानों को अच्छे कार्य के  लिए किया सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 फरवरी।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने 27 फरवरी को साल्हेवारा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छे कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया। साथ ही जवानों से मिलकर जवानों का मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारिक समस्याओं से रूबरू होकर उनका मनोबल बढ़ाया। 

मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को साल्हेवारा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन का जायजा लेते उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में विशेष निर्देश देते थाना भवन की नियमित साफ-सफाई  के लिए निर्देशित किया। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कर्मचारियों को अलर्ट रहते सावधानी बरतने एवं नक्सल आसूचना संकलन पर ध्यान देने हिदायत दी गई। साथ ही अकेले-दूकेले नहीं घूमने के संबंध में सख्त निर्देश दिए।

एसपी ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ-साथ अवैध शराब बिक्री, शराब परिवहन तथा सट्टा, जुआ पर अंकुश लगाने हेतु सख्त हिदायत दी तथा थाना साल्हेवारा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी जो वर्ष 2022 में अपने कर्तव्य के प्रति अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियो को प्रशस्त्रि पत्र देकर तथा थाना गातापार एवं खैरागढ़ से आए नक्सल अभियान के जवानों को नक्सल अभियान के प्रति विशेष निर्देश देते उक्त जवानों को उत्साहवर्धन हेतु नगद राशि से सम्मानित किया गया। 

उन्होंने थाना साल्हेवारा के आरक्षक राकेश जायसवाय के उसके गजल गायन की प्रतिभा को देखते उक्त जवान के उत्साहवर्धन बढ़ाने नगद राशि से सम्मानित किया गया एवं जवानों को उनके मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारिक समस्याओं के संंबंध में हालचाल पूछकर जवानों का मनोबल बढ़ाया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news