राजनांदगांव
5 गुम इंसानों को पुलिस ने किया दस्तयाब
20-Jun-2023 4:24 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जून। 5 गुम इंसान को गैंदाटोला पुलिस ने अभियान चलाकर दस्तयाब किया। गुम इंसानों में एक नाबालिग बालिका, दो बालक एवं दो नौजवान समेत 5 गुम इंसानों को बरामद कर दस्तयाब किया।
मिली जानकारी के अनुसार राजनंादगांव पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान ‘आपरेशन मुस्कान’ चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव द्वारा थाना में दर्ज गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर गुम इंसानों की पतातलाश के लिए रवाना कया गया। थाना गैंदाटोला टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से गुम इंसानों को बरामद कर दस्तयाब शुमार किया गया।