राजनांदगांव

अमानवीयता की सारी हदें पार की भूपेश सरकार ने- पारख
20-Jun-2023 4:32 PM
अमानवीयता की सारी हदें पार की भूपेश सरकार ने- पारख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 20 जून। लगातार 12 जून से जिला मेडिकल कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के लिए भाजपा के तीनों मंडलों द्वारा समस्या एवं सुझाव शिविर आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिदिन मरीजों से वहां समस्याओं का फीडबैक लिया गया। 19 जून को इस शिविर का समापन हुआ। इन 8 दिनों में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी धूप मे बैठकर समस्याओं की जानकारी ली। इस अभियान में प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ मेडिकल कॉलेज में मरीजों से मिलकर उनकी समस्याओं के संबंध में जिला मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों चर्चा कर समस्याओं का तत्काल निवारण करने का आग्रह किया।

दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी ने बताया कि प्रशासन द्वारा पंडाल उखाडऩे के निर्देश के बाद भी कार्यकर्ता परिसर के बाहर कड़ी धूप में बैठकर अभियान चलाया। इस अभियान के बाद जिलाध्यक्ष रमेश पटेल के निर्देश पर घर घर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। तत्पश्चात जनता के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की कमी है और परेशानी का आलम है। यहां मानवता समाप्त हो चुकी है, भूपेश सरकार ने अमानवियता की सारी हदें पार कर दी है। जिसका करारा जवाब आने वाले समय में जिले व प्रदेश की जनता जरूर देगी।

 इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, सचिन सिंह, अशोक चौधरी, मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी, आलोक बिंदल, हर्ष रामटेके, हकीम खान, ऋषिदेव चौधरी, शिव वर्मा, बलवंत साव, अशोकादित्य श्रीवास्तव, इरफान खान, गोलू सूर्यवंशी, सुमित भाटिया, रितेश देवांगन, अफजल खान, पंकज कुरंजेकर, जमाल खान, मिथलेश्वरी वैष्णव, संगीता मिश्रा, सरिता उईके, साक्षी भटिया, निर्मला सिन्हा, आभा श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव, गीयमतेश गुप्ता, राजेश बिसने, गिन्नी चावला, भीषम देवांगन, प्रकाश मार्कण्डेय, पप्पी भाटिया, उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news