राजनांदगांव
शक्ति केंद्र तक पहुंचा योग जागरूकता अभियान
22-Jun-2023 5:04 PM
भाजपा कार्यालय में मनाया गया योग दिवस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में बुधवार को खासा उत्साह देखा गया। भाजपा द्वारा शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के अलावा जिला भाजपा कार्यालय में भी योग का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि 10 मंडलों में 21 से 25 स्थानों की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 4081 की संख्या में लोगों ने सामुहिक योग किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता योग के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिसमें सांसद संतोष पांडे, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, मधुसूदन यादव, दिनेश गांधी, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, चंदिका डडसेना, किशुन यदु , सावन वर्मा आदि शामिल हैं।