राजनांदगांव
योगेश युकां जिला संयोजक नियुक्त
22-Jun-2023 5:06 PM
राजनांदगांव, 22 जून। युवा कांग्रेस सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन ने दिल्ली कार्यालय से आदेश जारी करते छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला संयोजकगण की नियुक्ति आदेश जारी की है। उक्त नियुक्ति आदेश में राजनांदगांव जिले के योगेश गुप्ता को जिला युवा कांग्रेस जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। जिससे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया है। योगेश ने सीएम भूपेश बघेल, महापौर हेमा देशमुख, विधायक देवेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन, प्रभारी महासचिव डॉ. पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मानव देशमुख का धन्यवाद ज्ञापित किया।