राजनांदगांव

योग दिवस में शामिल हुई जिपं अध्यक्ष
22-Jun-2023 5:08 PM
योग दिवस में शामिल हुई जिपं अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 जून। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम छछानपहरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी  साहू योग दिवस पर योग अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि इस भाग-दौड़ की जिंदगी में हम अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए समय निकालें, तभी हम स्वस्थ रह पाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज के दिन ही घोषित किया था। इसके लिए हम सभी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं। योग में नेहरू रजक, भांगीराम साहू, ईश्वरीबाई कोमरे, टोमेश्वर कुमार साहू, सुपेत कोमरे, खोमनलाल यादव, नवीन साहू, गिरधर साहू, बिसेलाल साहू ,  कांतुराम साहू,  मकसूदन साहू,  जागेश्वर गंजीर, बसंत साहू, फानेश्वर साहू, योगेश साहू, अलोक मिलिंद, अशोक साहू, कामता प्रसाद कोसरे समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news