राजनांदगांव

नांदगांव में आधा दर्जन नए मतदान केंद्र
03-Aug-2023 12:24 PM
नांदगांव में आधा दर्जन नए मतदान केंद्र

  विस चुनाव की तैयारी के बीच प्रेस कान्फ्रेंस में कलेक्टर ने दी जानकारी  

राजनांदगांव, 3 अगस्त। जिले में 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर मतदान केंद्रों की स्थिति और नए मतदाताओं का सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। राजनांदगांव जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 6 नए मतदान केंद्र बनेंगे। बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि 25 मई से 23 जून तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया गया। तत्पश्चात 24 जून से 24 जुलाई तक युक्तिसंगत और पुनव्र्यवस्थित करना, मतदाता सूची और ईपिक में विसंगतियों को दूर करना, धुंधली, खराब गुणवत्ता वाली तस्वीरों को हटाकर अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरों को सुनिश्चित करने वाली छवि गुणवत्ता में सुधार किया गया। 25 से 31 जुलाई तक प्रारूप 1 से 8 की तैयारी, पूरक और एकीकृत ड्राफ्ट रोल अर्हता तिथि के रूप में 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में तैयार किया गया।

सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 का कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया गया। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। शासकीय अवकाश 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर तक कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा।

नए मतदान केन्द्र
विधानसभा क्षेत्र क्र. 76 डोंगरगांव अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील के मतदान केन्द्र क्र. 72 मेरेगांव (प्राथमिक शाला भवन मेरेगांव) तथा डोंगरगांव तहसील के मतदान केन्द्र क्र. 145 जामसरारखुर्द (प्राथमिक शाला भवन जामसरारखुर्द), मतदान केन्द्र क्र. 147 ओड़ारबांध (पूर्व माध्यमिक शाला भवन ओड़ारबांध), मतदान केन्द्र क्र. 166 सालिकझिटिया (प्राथमिक शाला भवन सालिकझिटिया) एवं मतदान केन्द्र क्र. 169 कविराजटोलागांव (प्राथमिक शाला भवन कविराजटोलागांव) और विधानसभा क्षेत्र क्र. 77 खुज्जी अंतर्गत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी तहसील के मतदान केन्द्र क्र. 135 तोयागोंदी (शासकीय प्राथमिक शाला भवन तोयागोंदी) को नये सृजित मदान केन्द्र बनाया गया है। जिले में युक्तियुकतरण के बाद मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 हो गई है। जिसमें से 840 मतदान केन्द्र राजनांदगांव जिला अंतर्गत तथा 97 मतदान केन्द्र खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के खैरागढ़ तहसील अंतर्गत एवं 69 मतदान केन्द्र मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के अम्बागढ़ चौकी तहसील अंतर्गत है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 74 डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 270 मतदान केन्द्र है। जिसमें से खैरागढ़ तहसील में 97, डोंगरगढ़ तहसील में 80 एवं राजनांदगांव तहसील में 93 मतदान केन्द्र है। जिला अंतर्गत 173 मतदान केन्द्र हंै। विधानसभा क्षेत्र क्र. 75 राजनांदगांव अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में 223 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 76 डोंगरगांव अंतर्गत 252 मतदान केन्द्र है। इसमें से डोंगरगांव तहसील में 132 एवं डोंगरगढ़़ तहसील में 120 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 77 खुज्जी अंतर्गत 261 मतदान केन्द्र हैं। इसमें से छुरिया तहसील में 192 एवं अम्बागढ़ चौकी तहसील में 69 मतदान केन्द्र हैं। जिला अंतर्गत 192 मतदान केन्द्र स्थित है।

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
जिले के विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 7 लाख 95 हजार 760 है। जिसमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 97 हजार 941, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 97 हजार 811 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 8 है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 74 डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 4 हजार 236 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 292, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 940 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 75 राजनांदगांव में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 6 हजार 113 है। जिसमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 555, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 556 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 76 डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 97 हजार 200 है। जिसमें पुरूष मतदाओं की संख्या 99 हजार 497 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 97 हजार 701 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 77 खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 211 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 93 हजार 597 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 94 हजार 614 है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news