राजनांदगांव

जिला सेलून संघ राजनांदगांव की कार्यकारिणी घोषित
10-Aug-2023 3:32 PM
जिला सेलून संघ राजनांदगांव की कार्यकारिणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अगस्त।
जिला सेलून संघ के अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास ने सेन समाज के व्यावसायिक सर्वांगीण विकास और सेलून संघ, संगठन के मजबूती के लिए जिला सेलून संघ का 8 अगस्त को सेन भवन सहदेव नगर राजनांदगांव में संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर जिला कार्यकारिणी घोषित की।

जिसमें जिला सेलून संघ उपाध्यक्ष सुनील सेन डोंगरगढ़, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सेन जनता कॉलोनी, सचिव चंद्रेश श्रीवास डोंगरगांव, सह सचिव रूपेन्द्र श्रीवास मेटेपार छुरिया, सह सचिव कृष्ण श्रीवास इंदामरा, कोषाध्यक्ष दिलीप सेन डोंगरगढ़, संगठन मंत्री दीपक सेन छुरिया, मीडिया प्रभारी अशोक सेन चौखडिय़ापारा, संरक्षक तथा सलाहकार के रूप में नंदु कौशिक राजनांदगांव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। 

इसी प्रकार कार्यकारिणी का विस्तार करते जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशाोक सेन उसरीबोड़, यशंवत श्रीवास बरगांव, भारत सेन आलीवारा, पप्पु श्रीवास लखोली, रिकेश श्रीवास बरगांव, चुड़ामन कौशिक भंडारीभरदा, कमल श्रीवास गठुला, अशोक श्रीवास राजीव नगर, पोषक सेन, हीरा कौशिक कुमरदा, गज्जू सेन सैलोनी घुमका, मुनेश्वर सेन घुमका, रूपेन्द्र सेन टेडेंसरा, चंद्रशेखर कौशिक सुकुलदैहान को बनाया गया। 

जिसमें जिला सेलून संघ के अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास ने सभी को महत्वपूर्ण दायित्व देकर नवीन पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और सेन समाज के उत्थान व्यावसायिक गतिशीलता के विकास और सेलून संघ के मजबूती के लिए प्रेरित किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी इंद्रद्वीप सेन तथा जिला सेलून संघ के मीडिया प्रभारी अशोक सेन ने दी। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news