राजनांदगांव

विधायक ने सागर-मुंजालकला में लगाई जनचौपाल
10-Aug-2023 3:37 PM
विधायक ने सागर-मुंजालकला में लगाई जनचौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अगस्त।
खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने कुमर्दा ब्लॉक के ग्राम सागर, मुंजालकला में जनचौपाल लगाई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। हमारी सरकार ने बेहतर योजनाएं लागू की हैं और उनका क्रियान्यवन भी काफी अच्छी तरह किया गया है। श्रीमती साहू ने ग्राम मुंजालकला में रात बिताई।

विधायक छन्नी चंदू साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसान न्याय योजना लागू की। किसानों का कर्ज माफ किया, जो किसान भूमिहीन हैं, उनके लिए आर्थिक अनुदान की व्यवस्था की। आज हमारी फसल का मूल्य सबसे अधिक है। समय पर इसका भुगतान मिल रहा है। अन्नदाताओं को असल मान-सम्मान कांग्रेस सरकार ने किया है। किसान संपन्न हो रहे हैं और इससे हमारा राज्य समृद्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि खुज्जी विधानसभा में पुल-पुलिया, सडक़ निर्माण पर हमने जोर दिया। इसके लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए। सरकार से फंड लेकर आए और तेज गति से निर्माण कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया। गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता न हो इसके लिए खुद कार्यों का निरीक्षण किया। गांव-गांव में सामुदायिक और सामाजिक भवन निर्माण कर रहे हैं। स्कूलों की मरम्मत हो रही है।

इस दौरान अब्दुल खान, लालचंद साहू, ओम प्रकाश पडौती, कमलेश चंद्रवंशी, महेंद्र यादव, चुमन्न यादव, सावित्री साहू, शिव साहू, खिलेश साहू, भुसन साहू, लोमन साहू, दयालु साहू, मैना साहू, भारती साहू, रोहणी यादव, मधु साहू, ललिता साहू, शोभित साहू, मोती साहू, छबील साहू, भागिरती साहू, देव नारायण साहू, उभे यादव, रिखी साहू, विष्णु यादव, परमनानंद साहू, चुरामन साहू, कृष्ण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news