राजनांदगांव

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठा. प्यारेलाल का देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान - बघेल
11-Aug-2023 4:21 PM
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठा. प्यारेलाल का देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान - बघेल

संग्रहालय और भवन निर्माण के लिए 40 लाख घोषणा

सीएम किसान-मजदूर सम्मेलन में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अगस्त।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शासन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रुपए की सामग्री का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को नमन करते कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और उनके जन्मभूमि में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। आज हम अपने पुरखों के अविस्मरणीय योगदान को याद कर रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह भू-दान आंदोलन के दौरान मध्यप्रदेश, सीपी बरार में निरंतर पदयात्रा करते रहे। उन्हें भू-दान आंदोलन का प्रथम शहीद घोषित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत डुमरडीहकला में ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जीवनी पर आधारित संग्रहालय एवं क्षेत्रीय राजपूत समाज के भवन निर्माण हेतु 40 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के नाम कर करने की घोषणा की। रूसे केनाल से डुमरडीहकला बांध तक जोडऩे ज्वाईंट सर्वे की स्वीकृति प्रदान की तथा ग्राम पंचायत डुमरडीहकला में स्टाप डेम निर्माण हेतु सर्वे की स्वीकृति प्रदान की तथा सर्वे के बाद एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद गोदाम के निर्माण तथा यादव समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति पुस्तक का विमोचन भी किया। 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसानों के 9 हजार करोड़ रुपए की कर्ज माफी की गई है। इसके साथ ही सिंचाई कर एवं समूह की महिलाओं के कर्ज की माफी की गई है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अपना वादा निभाते हुए, सरकार ने 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की। 

डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि शासन ने किसानों के हित में कार्य करते धान खरीदी प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल की है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति एवं खान-पान को बढ़ावा दिया है। छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना से विकास के रास्ते खुले हंै। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के परिजन आशीष सिंह ने कहा कि यह पल भावुकतापूर्ण क्षण है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी कार्यक्रम का संबोधित किया। 

प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान ठाकुर प्यारेलाल सिंह उद्यान में पौधरोपण किया। उन्होंने ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की। 

 0 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रुपए की सामग्री का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम अध्यक्ष धनेश पाटिला, छग राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक, पदम कोठारी, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी राहुल भगत, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई अंकिता शर्मा, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित ठाकुर प्यारेलाल सिंह के परिजन नीलकांत सिंह, आशीष सिंह, श्रीकांत सिंह, विश्वजीत सिंह, सौमित्र सिंह, नरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य, पंचगण, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसके अलावा ठाकुर प्यारे लाल सिंह के अन्य परिजन इंदौर, श्रीनगर, भोपाल, बीना, दुर्ग, रायपुर से भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news