राजनांदगांव

मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति कक्ष अब कलेक्टोरेट कार्यालय में होगा संचालित
05-Nov-2023 3:54 PM
मीडिया प्रमाणन व निगरानी  समिति कक्ष अब कलेक्टोरेट कार्यालय में होगा संचालित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 नवंबर।
विधानसभा निर्वाचन मोहला मानपुर के अंतर्गत मीडिया प्रमाणन एवं पेड न्यूज पर प्रभावी नियंत्रण कक्ष पूर्व में तहसील कार्यालय में स्थापित गया था। अब यह समिति जिला कार्यालय में संचालित होगा। 

7 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर उपरोक्त कक्ष मीडिया कंट्रोल रूम के रूप में संचालित होगा। जिसके लिए मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. जयवर्धन द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार मतदान दिवस 7 नवंबर के लिए कंट्रोल रूम के रूप में संचालन करने सहायक संचालक हेमलाल प्रभाकरए सहायक अधीक्षक भू अभिलेख पुष्पलता ठाकुर, राजस्व निरीक्षक अशोक शाह, राजस्व निरीक्षक अभिषेक लाल, जिला समन्वयक दीपक पटेल, सहायक ग्रेड 3 खिलावन सोनी को सुबह 10  से शाम 5 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड 3 राजश्री वाकडे, भृत्य सिद्धि बांगरे को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार सहायक ग्रेड 3 आशुतोष पिल्ले,  भृत्य मुकेश कुमार सरजारे को दोपहर 2 से रात 10 बजे तक एवं सहायक ग्रेड 3 अनिमेष महेश्वरी, सहायक ग्रेड 3 गोपाल सिंह जंघेल एवं भृत्य गोपाल राम यादव भृत्य को रात 10 से सुबह  6 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। यह निगरानी समिति  अविनाश ठाकुर डिप्टी कलेक्टर के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news