रायपुर

वन विभाग के दैवेभो कर्मियों का विरोध प्रदर्शन
03-Jan-2024 8:53 PM
वन विभाग के दैवेभो कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जनवरी। पूर्व वर्ती सरकार ने श्रम सहायता योजना के तहत दैवेभो कर्मचारियों को चार हजार रूपए के भुगतान की घोषणा की थी। कुछ विभागों में भुगतान भी किया गया था। वन विभाग में दीपावली से पहले करीब 20 करोड़ रूपए स्वीकृत भी किए गए थे। लेकिन कर्मचारियों को नहीं दिया गया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को डीएफओ आफिस के समक्ष जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भीड़ में जितने मुंह उतनी बातें हो रही थी। इनका आरोप है कि अफसरों ने राशि विथड्रा कर कांग्रेस के चुनावी फंड में समर्पित किया।

कर्मचारियों ने वनमंडल कार्यालय सामान्य का घेराव कर तत्काल शासन से आवंटन प्राप्त कर भुगतान करने की मांग रखी है। प्रदर्शन का नेतृत्व राम कुमार सिंन्हा दैवेभो कर्मचारी फेडरेशन संयोजक, जनक लाल साहू, अरविंद वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन झा, तुलसी डोंगरे, अजय गुप्ता आदि  किया। कर्मचारियों का समर्थन कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने करते हुए संबोधित किया कि सरकार धोखेबाजी ना करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news