राजनांदगांव

भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली
08-Mar-2024 3:54 PM
भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 8 मार्च।
महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व गुरुवार को शहर के मुख्य मार्गों में भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाकाल मित्र मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बाजे-गाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की चलित झांकी, झांझ मंजीरे की धुन में श्रद्धालु झूमते नजर आए। 

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र अघोरी और झांझ-मंजीरे रहा, वहीं कई स्थानों पर शोभायात्रा के दौरान पूजा-अर्चना का दौर भी चला।  

इधर शोभायात्रा के पूर्व गुरुनानक तिराहा में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बैंड-बाजा, धुमाल, राउत नाचा, पंथी नृत्य, आदिवासी नृत्य, दुलदुल घोड़ी, मयूर नृत्य सहित भव्य चलित झांकी, नंदी बैल, झांझ मंजीरे की धुन में भक्त झूमते नजर आए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह पंडाल लगाए गए, जहां  शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए स्वल्पाहार, शीतल पेय आदि की व्यवस्था की गई थी। वहीं शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news