रायपुर

सालेम स्कूल में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मना
08-Mar-2024 4:29 PM
सालेम स्कूल में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च।
सालेम इंग्लिश स्कूल में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गयाढ्ढ इस  अवसर पर एडिशनल एस पी चंचल तिवारी को सम्मानित किया गया। 
इस कार्यक्रम राइट  रेव. एस. के. नंदा बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ ,  नितिन लॉरेंस  सचिव डायोसिस ऑफ छ ग डायसिस एवं  जयदीप रॉबिन्सन कोषाध्यक्ष छ ग डायसिस रायपुर के दिशा निर्देशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कोषाध्यक्ष जयदीप  रॉबिनसन  एवं  प्राचार्य रूपिका  लॉरेंस  सालेम  इंग्लिश स्कुल एवं प्राचार्य  पल्लवी मिंज  सेंटपॉल स्कुल  ने  सम्मानित किया गया। उन्होंने  सालेम इंग्लिश स्कुल सालेम हिन्दी मीडियम स्कुल, सेंट पॉल इंग्लिश मीडियम तथा सालेम हिन्दी मीडियम के समस्त प्राचार्य  रूपीका  लॉरेंस  प्राचार्य पल्लवी  मिंज,बी शैलजा  साया  फाउंडेशन  एवं  पुलिस  बाल  मित्र  रोशना डेविड  उड़ान  जी एस सोसायटी  रायपुर को  नशा मुक्ती  अभियान  में  महत्पूर्ण  भूमिका निभाने हेतु  प्रशस्ति  पत्र  से सम्मानित किया। 

उन्होंने समस्त 135 शिक्षिकाओं एवं कर्मचारी  महिलाओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया ।  इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ डायोसिस रायपुर जोन के अंतर्गत आने वाले चारों स्कूलों के प्राचार्य  पी. वी. टी. सालेम इंग्लिश स्कूल सी. जी. बोर्ड के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश नंद, सालेम हिंदी स्कूल के प्राचार्य  मुकेश कुमार, सेंट पौल्स इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती पी. मिंज तथा सालेम हिंदी प्राइमरी शाला की हेड मिस्ट्रेट श्रीमती सुश्रीता लाल एवं  समाजसेवी जॉन   राजेश पॉल उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रीना ऐहसांन के द्वारा किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news