रायपुर
रायपुर, 10 मार्च। स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह को ज्ञापन सौंप जॉब सुरक्षा एवं नियमितीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि इन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों की संख्या 12832 है और विद्यार्थियों की संख्या 4,49,785 है।
उका सभी कर्मचारियों की नियुक्ति शासन शिक्षा विभाग द्वारा निकाले गए सीधी भर्ती से मेरिट सुची तोकिसकर देने के बाद सविदा नियुक्ति प्रदान किया गया है। ये सभी स्थानी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। और अभी विद्यार्थी उत्कृष्ट नतीजी प्राप्त कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष विकास तिवारी, महासचिव उनितराम साहू, संयुक्त सचिव केशव राजवाड़े, सहसचिव निरंजन ठाकुर, उपाध्यक्ष नीरज साहू समेत सैकड़ों कर्मचारियों साथ थे।