राजनांदगांव

महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर मनाया फागुन महोत्सव
13-Mar-2024 3:23 PM
महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर मनाया फागुन महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 मार्च। महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर की समाजसेवी महिलाओं ने कस्तूरबा महिला मंडल के तत्वावधान में फूलों की होली खेलकर फागुन महोत्सव मनाया गया। वहीं कस्तूरबा भवन में नगर के कलाकारों द्वारा ‘जब मैं एक औरत होती हूं’ नाटक का मंचन कर खूब वाहवाही बटोरी। सोमवार की शाम कस्तूरबा भवन में आयोजित उक्त नाटक के निर्देशक रितेश सिंघाडे है।

नाटक में प्रमुख पात्र रितेश सिंघाड़े के अलावा नीरज उके, रिषभ, नागेश पठारी, सुरेन्द्र चन्द्राकर, रूपेश के अलावा महिला पात्रों में सरोज व रीना की भूमिका सराहनीय रही।

उपरोक्त पात्रों ने नाटक में अपनी अभिनय दक्षता से जान डाल दिया। नाटक के पात्रों ने अपने डायलागों से उपस्थितों की तालिया भी बटोरी। कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षक  सरस्वती माहेश्वरी, कार्यक्रम प्रभारी   शारदा तिवारी, अध्यक्ष अलका जानी, आशा गुप्ता, शोभा चोपड़ा, सचिव साधना तिवारी आदि महिलाओं ने नाटक मंचन के लिए नाटक ग्रुप को 21 सौ रूपए का इनाम दिया तथा कलाकारों को  स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।  संस्था की संरक्षिका शीला कोठारी ने महिला दिवस प्रसंग पर  महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समाजसेवी अनीता जैन, माया अग्रवाल,  सुषमा सिंग,  अर्पिता मिश्रा, विद्या पांडे,  जानकी गुप्ता, अर्चना दास, लक्ष्मी गुप्ता, आशा सोनक्षत्रा,  सरिता भोजवानी, किरण अग्रवाल, बरखा जैन, एकता गुप्ता, प्राचार्य प्रवीण गुप्ता,  व्यवस्थापक सीताराम वैष्णव व अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी  संस्था की साधना तिवारी ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news