राजनांदगांव

महिलाओं-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने कार्यशाला
02-May-2024 3:57 PM
महिलाओं-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 मई। महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गीतांजलि सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में पद्मश्री फूलबासन यादव के मुख्य आतिथ्य व संरक्षक सतीश भट्टड़ की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला खंडेलवाल कालोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि श्रीमती यादव ने महिला संगठन व महिलाओं के समूह को संबोधित करते कहा कि आप अपनी आत्म शक्ति को पहचाने, आप किसी से कम नहीं है। उन्होंने अपने जीवन संघर्ष की गाथा सुनाते कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से बेहतर काम कर रही है। श्रीमती फूलबासन ने रोजगार के लिए बहुत से अलग अलग टिप्स भी बताए।

अध्यक्षता करते सतीश भट्टड़ ने उपस्थितजनों से पद्मश्री  फूलबासन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने काफी योजनाएं चला रही है। जिसमें बड़ी मात्रा में सब्सिडी भी दी जा रही है, इसका लाभ लेकर आगे बढऩा चाहिए। संस्थान की अध्यक्ष पुष्पलता सेरूवा ने पद्मश्री फूलबासन के मार्गदर्शन में महिलाओं को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ही महिलाओं व युवतियों को आत्म निर्भर बनाकर आगे बढ़ाने है।

कार्यक्रम का संचालन क्रांति मौर्य ने किया। इस अवसर पर नरेन्द्र तायवाड़े, इंदु साहू, उषा वैष्णव, विद्या यादव, चंद्रकांता महोबिया, विमला कुंभारे, सुहासनी क्षीरसागर, रंजिता चावला, अंगदिप चावला, ममता आमदे, प्रेमाचल श्रीवास्तव, साक्षी भाटिया, संगीता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं-युवतियां उपस्थित थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news