दन्तेवाड़ा

बुजुर्गों के साथ समय बिताएं- विधायक
01-Oct-2024 10:45 PM
बुजुर्गों के साथ समय बिताएं- विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर। अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वृद्ध नागरिकों का सम्मान किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जिले में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम, हाई स्कूल ग्राउंड में किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकाय से लगभग 500 वृद्धजन, वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चैतराम अटामी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा हमारा पहला कर्तव्य है। भारतीय परंपरा में बुजुर्ग माता-पिता का आशीर्वाद ही सर्वोपरि है। अत: मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है और हमने उन्हें सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील किया कि  अपने घर के वृद्धजनों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। जिससे उन्हें उपेक्षा का भाव न सताए। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लें।

जिसमें 15 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, 3 हितग्राहियों को सामान्य ट्राई साइकिल, 8 हितग्राहियों को व्हील चेयर तथा 31 वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यन्त्र एवं 50 नग छड़ी विधायक के कर कमलों से प्रदाय किया गया। इस मौके पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और उप संचालक समाज कल्याण संतोष टोप्पो प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news