दन्तेवाड़ा

मीडिया से मुखातिब हुए सीएम
04-Oct-2024 5:14 PM
मीडिया से मुखातिब हुए सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 4 अक्टूबर।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेश्वरी मंदिर परिसर में मीडिया से संवाद किया। उन्होंने बताया कि माता दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। इसके साथ 166 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण सह भूमिपूजन भी किया गया।
 

उन्होंने बताया कि इस दौरान दंतेवाड़ा के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। दो सिटी बसों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। उक्त बसें दो ग्राम पंचायतों को प्रदाय की गई है, वहीं दो ग्राम पंचायतों को स्कॉर्पियो वाहन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के जवाब में उत्तर दिया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी है। पुलिस स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद महेश कश्यप, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक गौरव राय प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news