दुर्ग

अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान
04-Oct-2024 3:06 PM
अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 अक्टूबर।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वृद्धजनों का सम्मान किया गया। आयुक्त बजरंग दुबे के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए कार्य करने को कहा। जिससे विभिन्न पीडिय़ों के बीच सम्मान और समझ विकसित हो। बुजुर्गों के प्रति स्नेह और प्रेम को बढ़ावा मिले, हमें ऐसा कार्य करना है। 

नगर निगम भिलाई द्वारा ऐसे बुजुर्गों का जो अपने अधिकतम उम्र में भी कार्यों को संपादित कर रहे है। अपने लिए और अपने परिवार के लिए जीवकोपार्जन का केन्द्र बने हुए है उन लोग का सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से लखन दास मानिकपुरी अपने 77 साल की उम्र में विगत 36 वर्षों से साइकल से पेपर बांटते हुए स्वाभिमान पूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे है। जब उनका सम्मान हुआ उन्होंने बताया मैं किसी पर आश्रित नहीं होना चाहता इसलिए कार्य करता हूं और स्वस्थ हूं। 88 वर्षीय पंचराम निर्मलकर शीतला मंदिर में सेवा देते है। 

पूर्ण रूप से स्वस्थ रहते है। उन्होंने बताया मेरा उददेश्य रहता है, उम्र को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना, खुद भी खूश रहना और लोगों को भी खुश रखना यहीं लोगों का उददेश्य होना चाहिए। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news