दुर्ग

नवरात्र उत्सव शुरू, हो रहे कई आयोजन
04-Oct-2024 4:22 PM
नवरात्र उत्सव शुरू, हो रहे कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 अक्टूबर।
विगत तीन वर्षों की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र में 3 से 13 अक्टूबर तक विराट नगर बोरसी दुर्ग में जनजागरण दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा तथा सचिव महावीर साहू ने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रात: कलश पूजन सहित विधिविधान से मूर्ति स्थापना की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उन्होंने ने बताया कि माताजी के आगमन के कारण विराट नगर बोरसी वासी भक्तिभाव,श्रद्धा तथा आनंद के साथ झूम उठे।  

माता के विशेष कार्यक्रमों में एकता मानस परिवार काकेतरा राजनांदगांव द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम के साथ गरबा नृत्य 5 अक्टूबर को, नृत्य प्रतियोगिता 12 वर्ष उम्र तक के लिए 6 अक्टूबर, रंगोली व चित्रकला व जस झांकी 7 अक्टूबर, नृत्य प्रतियोगिता 13 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए 8 अक्टूबर को महिलाओं व बच्चों के लिए गरबा प्रतियोगिता , 9 अक्टूबर संध्या 7 बजे बच्चों के लिए मंत्रोपचार प्रतियोगिता, 10 अक्टूबर महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ पारम्परिक लोकनृत्य व बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता ,11अक्टूबर हवन प्रात: 9 बजे कन्या भोज दोपहर 12 व महा भंडारा 1 बजे से महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता संध्या 8 बजे से 12 अक्टूबर शनिवार संध्या 7 बजे महिलाओं व बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता होगा। 13 अक्टूबर को शोभायात्रा व मूर्र्ति विसर्जन किया जाएगा। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news