जशपुर

महिला की हत्या, आरोपी बंदी
04-Oct-2024 5:19 PM
महिला की हत्या, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 4 अक्टूबर।
पुलिस ने  महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाई। जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम शब्दमुंडा के एक खेत से 21 वर्षीय महिला का अज्ञात शव मिली थी। शव पूरी तरह से खराब हो चुका था।  

पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया। घटनास्थल पर मिले चप्पल से पुलिस को हाथ लगे अहम सुराग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार एक अक्टूबर को थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम शब्दमुंडा के एक खेत से 21 वर्षीय महिला का शव मिला, शव खराब हो चुका था। शव का पी.एम. कराया गया। पीएम रिपोर्ट मेंमृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया, साथ ही घटनास्थल पर मिले चप्पल से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

घटनास्थल पर मिले चप्पल का आस-पास के ग्रामीणों से पहचान कराया जा रहा था, इसी दौरान चप्पल के संबंध में कुछ संभावित नाम सामने आये, इसको शॉर्ट लिस्ट करते हुये पुलिस संदेही कांसी सोनी तक पहुंची, तब तक मृतिका का कॉल डिटेल भी प्राप्त आ गया एवं उसके व्यक्तिगत जीवन के संबंध में भी जानकारी ली।
 

इसी आधार पर पुलिस ने पतासाजी कर कांसी सोनी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया एवं पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका से बातचीत करता था। वह  28 सितंबर की शाम को महिला से मिलने गया था और अपने पास एक चाकू रखा था। 

कांसी सोनी का इरादा महिला को मारना नहीं था, बल्कि उसे मात्र डराना था, बातचीत के दौरान वह महिला को डराने का प्रयास कर रहा था, छीना-झपटी के दौरान चाकू से महिला के गले में चोंट लग गई, इसी दौरान सामने कुछ दूरी में एक टार्च की रोशनी दिखाई दी, जिससे कांसी सोनी और ज्यादा डर गया और महिला के मुंह को दबाकर पकड़े जाने के डर से चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया और मुंह को दबाये रखा, जब उसकी मौत हो गई।

 तब हड़बड़ाहट में वह मृतिका के मोबाईल, तौलिया को अपने पास रखा एवं अपने पहने चप्पल को अंधेरे होने पर वहीं छोडक़र वहां से भाग कर पैदल चलते एवं लिफ्ट मांगते हुये धरमजयगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर चला गया था। आरोपी कांसी सोनी चरईडांड़ थाना कुनकुरी, हॉल-प्रधानटोली कांसाबेल के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे 2 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news