राजनांदगांव

कुप्रबंधन से किसानों को हो रहा नुकसान- चौधरी
07-Jan-2021 3:31 PM
कुप्रबंधन से किसानों को हो रहा नुकसान- चौधरी

राजनांदगांव, 6 जनवरी। भाजपा किसान नेता अशोक चौधरी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि जिले के तिलईरवार, सुकुलदैहान, सिंघोला, सोमनी एवं वनांचल के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद है, ऐसा बारदाना की कमी एवं परिवहन नहीं होने के कारण हो रहा है। 

श्री चौधरी ने कहा कि 40 का बारदाना खरीदकर 15 लेने पर मजबूर हैं, उसके बावजूद सूखत को मान्य नहीं करने के कारण प्रति क्विंटल में 5 किलो ज्यादा धान दे रहा है। ऐसा राज्य शासन के निर्णय एवं कुप्रबंधन के कारण हो रहा है। भाजपा के 15 वर्ष में कभी भी ऐसी परेशानी नहीं हुई, इससे साफ है कि शासन किसानों का पूरा धान खरीदने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। ऊपर से कांग्रेस के छूटभैय्ये नेता केंद्र द्वारा बारदाना उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि बारदाना बंगाल के जूट मिलों से डायरेक्ट राज्य शासन को खरीदने का नियम है। जिसका पालन सही समय पर राज्य शासन ने नहीं किया। जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ के मेहनती किसान कर रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं से आग्रह है कि वे अपने राज्य शासन से धान खरीदी थी, व्यवस्था बनाने को कहें अन्यथा समय आने पर राज्य की जनता कांग्रेस को अवश्य सबक सिखाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news