राजनांदगांव

बढ़ते तापमान से तप रहा जनवरी का महीना
11-Jan-2021 1:01 PM
बढ़ते तापमान से तप रहा जनवरी का महीना

सर्द मौसम में छूट रहा पसीना 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जनवरी।
जनवरी माह में कड़ाके की सर्दी पूरी तरह से गायब हो गई है। बढ़ते तापमान से जनवरी का पहला पखवाड़ा गर्म हो गया है। गर्मी पडऩे से सर्द मौसम में लोगों का पसीना निकल रहा है। एकाएक मौसम के बदले रूख से लोग हैरानी में पड़ गए हंै। इस साल सर्द मौसम ने विलंब के साथ दस्तक दी है। अक्टूबर-नवंबर में भी सर्दी नदारत थी। 

बताया जाता है कि गुजरे सप्ताह पड़ी गर्मी से मार्च का महीने का अहसास हुआ। जनवरी माह को ठंड के लिहाज से सर्दीला महीना माना जाता है। जलवायु परिर्वतन के कारण ठंड का तेवर नजर नहीं आया। दिसंबर के आखिरी दिनों में ही ठंड से लोगों को सुकून मिला। जनवरी लगते ही सर्दीली हवाएं गायब हो गई वहीं दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। दिन में सूर्य की किरणें लोगों को चूभ रही है। तेज चूभन के कारण लोगों की बेचैनी भी बढ़ी है। रात का पारा भी तेजी से बढ़ा है। रात को मामूली ठंड पड़ रही है। दिन-रात के तापमान बढऩे के कारण गर्म कपड़ों का लोग इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। जनवरी माह में गर्मी को देखकर लोग मौसम को लेकर सहमे दिख रहे हैं। 

इधर मौसम विभाग ने दावा किया है कि 12 जनवरी के बाद ठंड फिर से लौटेगी। हवा की दिशा के उत्तरी होते ही ठंड फिर से पड़ेगी। सर्द हवाएं चलते ही तापमान में गिरावट होगा। बताया जाता है कि हवा के दिशा बदलते ही 5 डिग्री तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 जनवरी तक ठंड पड़ेगी। मौसम साफ होने के कारण रात और सुबह के वक्त अच्छी ठंड पड़ सकती है। इस बीच सोमवार को भी गर्मी से लोग हलाकान नजर आए। दिनभर लोगों में गर्मी से छटपटाहट भी दिखाई दी। 

बताया जाता है कि लोगों को इस बार ठंड नही पडऩे से मायूसी हाथ लगी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में समूचे देश में कड़ाके की सर्दी पडऩे का दावा किया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news