छत्तीसगढ़ » राजनांदगांव
13 को नांदगांव, डोंगरगांव और मोहला-मानपुर में होगा शिविर
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस अविभाजित राजनांदगांव जिले के सभी 6 सीटों पर संकल्प शिविर का आयोजन करेगी। इसकी शुरूआत 11 अक्टूबर को पहले दिन तीन विधानसभा में शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को चार्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिविर में बतौर अतिथि शामिल होंगे। वह कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से रूबरू कराएंगे। वहीं भाजपा को पटखनी देने के लिए टिप्स देंगे। 11 अक्टूबर को खैरागढ़, डोंगरगढ़ और खुज्जी में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है। एक दिन के अंतराल के बाद यानी 13 अक्टूबर को राजनांदगांव, डोंगरगांव और मोहला-मानपुर में आयोजित शिविर में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दी जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी अमरजीत सिंह भगत के अलावा प्रदेश संगठन के प्रमुख नेता शामिल होंगे। शिविर कार्यकर्ताओं को एक तरह से एकजुट करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पाटफल पक्ष में प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को एक तरह से मनाने का भी संगठन के जरिये प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर रही है। कई रूठे कार्यकर्ताओं को शिविर में लाने का भी स्थानीय नेता पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
शराब पीकर करता था प्रताडि़त, पत्नी ने घर में लगाई थी फांसी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। चरित्र पर शंका कर शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट कर पत्नी को प्रताडि़त करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया गया कि प्रताडऩा से नवविवाहित महिला ने घर में फांसी लगाई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2023 को मृतिका दुलेश्वरी वर्मा 26 वर्ष ने अपने ससुराल घर ग्राम जोरातराई में कमरा अंदर सीलिंग पंखा में साड़ी से फांसी लगा ली थी, जिसे लाइफ लाइन अस्पताल धमधा में उपचार के बाद स्पर्श हॉस्पिटल सुपेला भिलाई में इलाज हेतु भर्ती किया गया था। 13 अगस्त को महिला की मृत्यु हो गई थी, जिस पर थाना सुपेला मर्ग कायम कर जांच किया गया।
तत्पश्चात मामला का घटनास्थल ग्राम जोरातराई थाना छुईखदान का होने से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर छुईखदान में असल मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मामला नवविवाहित महिला से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे द्वारा मामले की जांच हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले को नियुक्त कर जांच हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, जिस पर जांच दौरान मृतिका के परिजन और ससुराल के परिजनों का बयान लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जांच पर मृतिका के पति डाकेश्वर वर्मा द्वारा शादी के बाद से मृतिका के द्वारा मोबाइल फोन में बात करने पर चरित्र शंका कर शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करना। जिससे मृतिका परेशान होकर फांसी लगाने से इलाज के दौरान मृत्यु होना पाए जाने से आरोपी पति के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 257/23 धारा 306 भादस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी डाकेश्वर वर्मा को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा मृतिका को चरित्र शंका कर शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट कर प्रताडि़त करना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी डाकेश्वर वर्मा साकिन जोरातराई के विरुद्ध अपराध साक्ष्य पाए जाने से 9 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
राजेश श्यामकर का दर्द छलका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित डोंगरगढ़ विधानसभा से टिकट से वंचित जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर का दर्द सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। खुद को टिकट का प्रबल दावेदार मान रहे श्यामकर ने चुनावी टिकट मिलने की उम्मीद लेकर काफी तैयारी की थी। सोशल मीडिया में टिकट नहीं मिलने से खफा श्यामकर ने एक मैसेज फारवर्ड कर एक ओर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने को लेकर दुव्र्यवहार करने का जिक्र किया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि इससे उनका मन काफी दुखी है।
श्यामकर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। वह डोंगरगढ़ विधानसभा से टिकट के लिए जोर लगा रहे थे। पार्टी ने उनकी जगह पूर्व विधायक विनोद खांडेकर को बेहतर प्रत्याशी मानते मैदान में उतार दिया है। श्यामकर ने क्षेत्र की जनता से यह भी कहा है कि जरूरत पडऩे पर वह हमेशा साथ होंगे। श्यामकर को लेकर पार्टी हल्के में यह भी चर्चा है कि अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी होने से पूर्व उन्होंने खुद को भाजपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हालांकि उनके द्वारा इस मामले को लेकर थाना में शिकायत भी की गई थी। बताया जा रहा है कि गुटीय लड़ाई में वह पिछड़ गए। खांडेकर को राजनांदगांव के पार्टी के शीर्ष नेताओंं का भी साथ मिला। बहरहाल श्यामकर का संदेश सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
गोलबाजार स्थित मंदिर में चोरी की वारदात से हडक़ंप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। डोंगरगढ़ के जैन मंदिर में दिनदहाड़े भगवान की एक सोने की छतरी की चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। भीड़भाड़ वाले गोल बाजार में स्थित जैन मंदिर में घटना से हडक़ंप मच गया। अज्ञात चोर दिन में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से डोंगरगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार 8 अक्टूबर की शाम को मंदिर में स्थित भगवान नेमीनाथ जी का दर्शन करने के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु की नजर सोने की छतरी पर पड़ी। जिसमें श्रद्धालु ने देखा सोने की छतरी गायब थी। चोरी की वारदात की खबर से अफरा-तफरी मच गई। तकरीबन 150 ग्राम सोने की छतरी की चोरी होने की खबर जंगल में आग लगने की तरह फैल गई। मंदिर में ट्रस्ट के सदस्य और अन्य लोग पहुंचे। अध्यक्ष अनिल जैन ने इस मामले में डोंगरगढ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि छतरी की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। घटना के दिन साफ-सफाई करने वाली एक महिला दोपहर तक मंदिर में मौजूद थी। उसके बाद वह खाना खाने घर चली गई। सुबह से दोपहर तक भगवान की छतरी मौजूद थी। शाम को छतरी गायब नजर आई। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मंदिर के सचिव यतीश जैन ने चोरी होने की पुष्टि की है।
मानपुर क्षेत्र के पलारझरी की घटना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। मानपुर इलाके में एक तेज रफ्तार बाईक में सवार दो युवकों की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 8 अक्टूबर की शाम को हुए इस घटना में दोनों युवक की बाइक पेड़ में टकराने से मौके पर मौत हो गई। रातभर दोनों का शव घटनास्थल में ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने खबर मिलने के बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार बरेलटोला टांगापानी के रहने वाले किशन कोमरे और उसका दोस्त अमित आंचला 8 अक्टूबर की शाम को मोटर साइकिल से रिश्तेदार के घर पलारझरी जाने के लिए निकला। शाम को पलारझरी-टोहे के बीच स्थित बघरनपाट मंदिर के सामने तेंदू के पेड में युवकों की बाइक टकरा गई। तेज रफ्तार में होने के कारण दोनों सीधे पेड़ से टकराकर गिर पड़े। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण लहुलुहान हालत में दोनों मौके पर बेसुध पड़े रहे। जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सडक़ हादसे की खबर पलारझरी के ग्रामीणों को दूसरे दिन सुबह मिली। इसके बाद मृतकों के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
मानपुर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि सडक़ हादसे की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है।
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। प्रत्याशियों को लेकर भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पहली सूची जारी होने के करीब दो माह बाद दूसरी सूची जारी कर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजनंादगांव जिले की स्थिति टिकट को लेकर साफ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनंादगांव विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
2008 से राजनांदगांव विधानसभा सीट पर डॉ. सिंह का कब्जा बरकरार है। बतौर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने अब तक तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। पूर्व मुख्यमंत्री के नाते राजनांदगांव से चुनाव लडऩे का यह पहला अवसर है। पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करूणा शुक्ला ने डॉ. सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। रमन लगभग 17 हजार वोट से जीतने में कामयाब हुए थे।
बताया जा रहा है कि डॉ. सिंह की टिकट को लेकर आलाकमान ने पेंच फंसाकर रखा था। स्थानीय भाजपा नेताओं ने रमन के विकल्प के तौर पर खुद को बेहतर प्रत्याशी मानकर टिकट की दावेदारी कर रहे थे। रमन के लिए यह चुनाव विपरीत परिस्थितियों में लडऩे वाला भी साबित हो सकता है। डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक विनोद खांडेकर ने दो दशक बाद भाजपा की टिकट हासिल की है।
2008 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका पत्ता साफ कर दिया था। खांडेकर तेज तर्रार छवि के माने जाते हैं। टिकट कटने के बावजूद वह पार्टी की मुख्य धारा से जुड़े रहे। नतीजे के तौर पर उनके हाथ में पार्टी ने टिकट थमा दी है। बताया जा रहा है कि आरएसएस की सिफारिश से उन्हें पार्टी ने 20 साल बाद एक और मौका दिया है।
2003 से 2008 तक विधायक रहे खांडेकर की जीत से भाजपा का डोंगरगढ़ सीट से खाता खुला था। राजनीतिक मतभेद के चलते उन्हें टिकट से हाथ धोना पड़ा था। डोंगरगांव विधानसभा से जातिगत समीकरण के तहत भरत वर्मा को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।
भरत पूर्व जिला पंचायत रहे चुके हैं। वह भाजपा के जिलाध्यक्ष की कमान भी सम्हाल चुके हैं। डोंगरगांव में ओबीसी वोटों को साधने के लिए भाजपा ने लोधी समाज पर भरोसा जताया है। डोंगरगांव में पिछले कुछ वर्षों से जातिगत समीकरण के तहत ही राजनीतिक दल प्रत्याशी उतार रहे हैं। राजनीतिक तौर पर भाजपा की इस सीट पर साख दांव पर लगी है। वजह यह है कि पिछले 10 साल से पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ रही है। रमन सरकार के तीसरे कार्यकाल में कांग्रेस ने भाजपा से सीट हथिया ली थी। अविभाजित राजनांदगांव जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में झोंक दिया है। पार्टी को उम्मीद है कि सभी चेहरे जीत के लायक हैं।
दो दर्जन लोगों ने किया रक्तदान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। सुकुलदैहान में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की राजनांदगांव जिला इकाई द्वारा एक दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान तथा लर्निंग लाइसेंस भी बनाए गए।
मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष शैलेश रामटेक ने बताया कि इस शिविर में मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव द्वारा रक्तदान तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकुलदैहान की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, खून जांच तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यक सलाह दी गई।
सुकुलदैहान तथा आसपास के गांव के ग्रामीणों ने इस बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया एवं इस शिविर के अंतर्गत सैकड़ों की संख्या में लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, सरपंच राजकुमारी देवांगन तथा शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने इस आयोजन की प्रशंसा की और मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग की जिला इकाई के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया।
शविर में जिलाध्यक्ष शैलेश रामटेके, प्रदेश सचिव उमेश साहू, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इंदरपाल सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष मुनीर अली हाशमी, महासचिव सुमेंद्र रजक, शहर अध्यक्ष संदीप जयसवाल, महेश्वर वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, लकी साहू, शैलेंद्र ठावरे, शाहनवाज खान, तेजस्वी निषाद, भारती साहू की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। 110 लोगों का लर्निंग लाइसेंस बनाया गया तथा बहुत अधिक संख्या में लोगों द्वारा आंखों का चेकअप कराया गया। इस स्वास्थ्य कैंप में बड़ी संख्या में ब्लड प्रेशर, शुगर चेकअप का लाभ गांव के लोगों ने उठाया। राजीव युवा मितान क्लब सुकुलदैहान की टीम के सदस्यों ने इस आयोजन में रक्तदान किया।
शिविर में राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर लकी सोनी एवं उनकी टीम तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकुलदैहान से मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियंका रानी आर्य के साथ चिकित्सा विभाग राजनांदगांव का सहयोग प्राप्त हुआ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने रविवार को दो महत्वपूर्ण जलाशयों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के गोंदानाला जलाशय और गुंडरदेही जलाशय के नहर लाईनिंग कार्य का भूमिपूजन किया गया है। इस दौरान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी भी मौजूद थे।
विधायक छन्नी साहू ने क्रमश: गोंदानाला जलाशय और गुंडरदेही जलाशय के नहर लाईनिंग कार्य का शुभारंभ किया है। गोंदानाला के लिए शासन से एक करोड़ 76 लाख 54 हजार और गुंडरदेही जलाशय के लिए एक करोड़ 71 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर विधायक छन्नी साहू ने कहा कि बरसों से इस इलाके में सिंचित क्षेत्र का रकबा बढ़ाने और इसके समुचित विकास की आवश्यकता थी। क्षेत्र के किसानों ने इस विषय को हमारे संज्ञान में लाया था। किसानों के उत्थान के लिए समर्पित कांग्रेस सरकार तक हमने इस मांग को पहुंचाया। उच्च स्तरीय प्रयास किए गए। ध्यये था कि यह कार्य करने ही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यह कार्य पूरे किए जाएंगे, ताकि अगली फसल से पहले किसानों को कृषि के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।
इस दौरान केसीजी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कांग्रेस सरकार और विधायक छन्नी साहू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के किसानों के लिए ये बड़ी सौगात है। इसका श्रेय विधायक को भी मिलना चाहिए।
इस दौरान दिनेश कुमार, आफताब आलम, जीएस लदरे, अजीश मंसूरी, जीएस धवड़े, रमेश त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, मिर्जानबी बेगम, मो. सरीफ कुरैशी, देवसिंह कंवर, चतुर सिंह, अरूण यादव, सुरेश देशमुख, बिशे साहू, रामकिशोर देवांगन, मुकेश सिन्हा, बसंत मंडावी, इंदिराबाई उइके, शोभाराम धागेश, खेमचंद शांडिल्य, बालमुकुंद भुआर्य, रामदास, वहल निषाद, रोहन सहित अन्य मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव 8 से 15 अक्टूबर तक अगसेन भवन में मना रहा है। इसी कड़ी में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अग्रसेन भवन के प्रचीर पर अग्रध्वजा फहराकर शुभारंभ किया गया। अग्र ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोष सिंघल शामिल थे।
प्रथम दिन मुख्य अतिथि संतोष सिंघल ने कहा कि समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। समाज की एकता हर जगह दिखनी चाहिए। सभा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि समाज अपने प्रणेता की जयंती धूमधाम से मना रहा है। साथ ही बताया कि आगामी जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन का 16वां प्रांतीय अधिवेशन एवं 08वां अग्र अलंकरण समारोह राजनांदगांव में आयोजित है। इसमें भी समाज के बंधु बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रचार प्रसार प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को राजनांदगांव के विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
मीडिया सेल के अनुसार रविवार को डॉ. रमन सिंह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे बीएनसी मिल के पास निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण, 11.30 बजे न्यू सिविल लाइन में सामुदायिक भवन पेपर ब्लॉक स्ट्रीट लाइट तथा हाई मास्क सोलर लाइट का लोकार्पण किया। डॉ. सिंह द्वारा शहर में विभिन्न सामुदायिक भवन सांस्कृतिक मंच एवं धार्मिक आस्था से जुड़े सामुदायिक भवनों के लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, रेखा मेश्राम, तरुण लहरवानी, किशुन यदु, गगन आइच, मधु बैद आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 34 कन्हारपुरी अंतर्गत स्थित लगभग 29 एकड़ रिक्त भूमि जो चारागाह हेतु संरक्षित है और शासकीय अभिलेखों में लगभग 135 किसानों के नाम पर दर्ज है, उस निजी भूमि को नगर निगम द्वारा विभिन्न शासकीय योजना के लिए सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र के तहत अधिग्रहण किया जा रहा है।
उक्त आरोप लगाते पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कन्हारपुरी वार्ड नंबर 34, पटवारी हल्का नंबर 51 अंतर्गत स्थित इस सम्मिलात की चारागाह भूमि को नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई के तहत चोरी-छुपे अधिग्रहण किए जाने की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लगाया है।
पूर्व सांसद श्री यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासन में कन्हारपुरी में पत्रकार कॉलोनी बसाने का विरोध करने वाले कांग्रेसी अब उसी स्थान पर विभिन्न शासकीय निर्माण करवाते नजर आ रहे हैं। स्वयं को भरोसे की सरकार का तमगा देकर अपनी पीठ थपथपाने वाली कांग्रेस पार्टी ने वार्डवासियों को भरोसे में लिए बिना ही चुपचाप अवैध तरीके से इतनी बड़ी एक तरफा कार्रवाई कर दी। जिससे वार्डवासी हतप्रब्ध हैं और स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि इस प्रकरण में आज पर्यंत कन्हारपुरी के वार्डवासियों को समुचित न्याय एवं आश्वासन के अभाव में संघर्ष के लिए एकजुट होते देखा जा सकता है।
जिससे भविष्य में विस्फोटक स्थिति निर्मित होगी और जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक दल सक्रिय, धारा 144 लागू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया है। पहले चरण में बस्तर के साथ राजनांदगांव संसदीय खेत्र की 8 विधानसभा सीटों पर मतदाता नई सरकार चुनने के लिए मतों का प्रयोग करेंगे।
राजनंादगांव संसदीय क्षेत्र के 8 सीट में लगभग 17 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। चुनाव तारीख के ऐलान के तहत 7 नवंबर को आठों सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सियासी लड़ाई के लिए राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के तारीखों का बेसब्री से इंतजार था। यह पहला मौका है, जब कवर्धा जिले की दो सीटों को भी पहले चरण में शामिल किया गया है। राजनीतिक रूप से इस चुनाव में काफी घमासान मचेगा। मुख्य राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा आपस में एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर आजमाईश करेंगी।
मुख्य मुकाबला दोनों दल के बीच होना है। हालांकि कुछ पार्टियां राजनीतिक रूप से एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य लेकर वोट काटने की कवायद भी करेगी। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में औसतन हर विधानसभा में दो लाख से ज्यादा मतदाता हैं। महिला और पुरूष मतदाता की खासी तादाद है। नक्सल क्षेत्र होने के कारण राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के सभी आठ सीटों को पहले चरण में शामिल किया गया है।
बस्तर और राजनंादगांव संसदीय क्षेत्र में पिछले साल भी पहले चरण में मत डाले गए थे। आम मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोडऩे के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। सुरक्षा के मद्देनजर नक्सल क्षेत्रों के ज्यादातर बूथ पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले होंगे। चुनाव के लिए केंद्र सरकार ने राजनांदगांव, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर के लिए कंपनियों को तैनात कर दिया है। इस बीच चुनाव तिथि की घोषणा होते ही राजनीतिक दल पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। वहीं आचार संहिता लागू होते ही तमाम घोषणाएं, उद्घाटन, शिलान्यास समेत अन्य सरकारी कार्यक्रम में तत्काल रोक लग गई। प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टरों को निकालना शुरू कर दिया है। साथ ही सत्तारूढ दल के नेताओं को मिली सरकारी गाडिय़ां स्टेट गैरेज में जमा की जाएगी।
विधानसभा में मतदाताओं की संख्या
राजनांदगांव 2 लाख 11 हजार
डोंगरगांव 2 लाख 2 हजार
खुज्जी एक लाख 91 हजार
डोंगरगढ़ 2 लाख 9 हजार
मोहला-मानपुर एक लाख 60 हजार
खैरागढ़ लगभग 2 लाख
छग में फिर किसानों की सरकार - नवाज
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। 75 पार का नारा सार्थक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर वर्ग को आर्थिक रूप से संबलता प्रदान की। वह देश के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने गोबर, गौमूत्र की खरीदी की। तेन्दूपत्ता संग्रहण से लेकर वनोपज को उच्च समर्थन मूल्य में खरीदा। नौजवानों को नौकरी पेशे के लिए भरपूर समय दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी लड़ाई से बाहर है। इस चुनाव में भाजपा दहाई अंक तक नहीं पहुंचेगी।
बन रही राज्य में भाजपा सरकार - अभिषेक
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का बनना तय है। इसके लिए राज्य में अनुकूल परिस्थितियां भी है। वजह यह है कि कांग्रेस सरकार ने हर तबके को ठगने का काम किया। सडक़ें बुरी दशा में है। सडक़ में गड्ढे हैं या गड्ढों में सडक़ है यह समझना मुश्किल है। पीएम आवास योजना को साजिश के तहत रोका गया। पीएससी में हुए घोटाले से नौजवानों में बेहद आक्रोश है। शराबबंदी का वादा को पूरा करने के बजाय सरकार ने अवैध तस्करी का अड्डा बना दिया। नालियां, सडक़ें जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आज तरस रहे हैं। चक्काजाम के जरिये लोग सडक़ बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव के मूड में है। निश्चित रूप से भाजपा राज्य में सत्तासीन होगी।
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। खैरागढ़ राज परिवार के लाल विष्णु बहादुर सिंह (93 वर्ष) का 5 अक्टूबर को निधन हो गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को खैरागढ़ के मुक्तिधाम में किया गया, जहां उनके बड़े बेटे आनंद बहादुर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई राजनांदगांव में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन समिति द्वारा स्कूटनी के बाद पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 16 अक्टूबर 2023 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास राजनांदगांव में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर अभिलेखों सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रकाशित सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट एवं कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई कक्ष क्रमांक 11 संयुक्त कार्यालय राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
पूर्व सीएम ने लोकसेवा आयोग की गरिमा को तार-तार करने राज्य सरकार पर लगाया आरोप
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पीएससी में हुई पदों की सौदेबाजी का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते आरोप लगाया कि शीर्ष पदों के लिए 50-50 लाख रुपए की बोली लगाई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मामले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई के हवाले करने की गुजारिश की है। उनका कहना है कि शिक्षित बेरोजगारों के साथ छल कर पीएससी के चेयरमेन से लेकर राज्य सरकार के प्रमुख अधिकारियों के पुत्र-पुत्री और रिश्तेदारों को उच्च पदों पर चयन किया गया। इससे लोकसेवा आयोग की संवैधानिक साख तार-तार हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार का मुखौटा बन गई है।
सीबीआई को सरकार ने अपने कारगुजारियों से बचने के लिए प्रदेश में प्रतिबंधित कर रखा है। पूर्व सीएम ने बताया कि रोजाना सैकड़ों चिट्टियों और फोन के जरिये युवा पीएससी में हुए घोटाले की जांच के लिए मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से ही दोषियों को सजा मिल सकती है। पीएससी घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए यह जरूरी है कि स्वतंत्र एजेंसी के जरिये ही इसका खुलासा हो। उन्होंने कहा कि युवाओं के मन में अब नौकरी पेशे के लिए शक पैदा हो गया है। शिक्षित बेरोजगारों में यह आम धारणा बन गई है कि चयन का मापदंड में पैसा एक प्रमुख आधार बन गया है। उन्होंने कहा कि कभी ऐसा सुनाई नहीं दिया कि पीएससी के आला अफसरों ने अपने भाई-बंधु और रिश्तेदारों को सीधे चयन कर नौकरी बांट दी। पूर्व मुख्यमंत्री इस बात से खफा हैं कि सब कुछ जानने के बावजूद मुख्यमंत्री बघेल उच्च स्तरीय जांच कराने के बजाय चुप्पी साधकर एक तरह से अफसरशाही को शह दे रहे हैं।
16 अक्टूबर को होगा फाईनल मैच, खिलाडिय़ों के आने का क्रम शुरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। हॉकी इंडिया द्वारा संचालित और मेजबान हॉकी छत्तीसगढ़ व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में कल 9 अक्टूबर से आयोजित होने वाली 7 प्रदेशों के सब जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के तहत वेस्ट जोन के मैच खेले जाएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर आयोजन समिति जुटे हुए हैं। वहीं टीमो का आना भी प्रारंभ हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में सब जूनियर बालक/बालिकाओं की हॉकी प्रतियोगिता सोमवार 9 से 16 अक्टूबर तक आयोजित है।
आयोजन समिति के अनुसार इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर एवं नगर हवेली दमन एवं डीयू हॉकी, गोवा हॉकी के साथ ही मेजबान छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में हॉकी इंडिया के तकनीकी समिति के साथ ही चयनकर्ता भी खिलाडिय़ों का चयन करेंगे। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों के बीच कार्य विभाजन करते सभी से नगर की गौरवमयी परंपरा का ध्यान रखते सहायोग की अपेक्षा की गई है। आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने हॉकी इंडिया के ब्रककास्ट सदस्यों की टीम के अलावा स्टेडियम को सजाने-संवारने उड़ीसा से स्पेशल टीम आई है, जो दिन-रात एक कर स्टेडियम को भव्याता प्रदान करने में लगी हुई है।
बालक-बालिकाओं का रोजाना होगा 3-3 मैच
प्रतियोगिता के तहत भाग लेने वाली टीमों का नगर में आना प्रारंभ हो गया है। इन टीमों के शहर में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। हॉकी इंडिया द्वारा जारी मैच कार्यक्रम के तहत बालक और बालिकाओं के अलग-अलग पुल बनाकर स्पर्धा 9 से 15 अक्टूबर तक लीग राउंड के मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाईनल 16 अक्टूबर को आयोजित है। प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग के मैच सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक लगातार तीन मैच प्रति दिन खेले जाएंगे। वहीं बालक वर्ग के लीग राउंड के मैच 11.45 बजे से संध्या तक 3 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के बालक बालिका वर्ग में पुल में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के मध्य फाईनल मैच 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
एशिया कप जीतने पर हॉकी नर्सरी में उत्साह
हूगूजू चाईना में खेली गई एशियन खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हॉकी के कल संपन्न हुए फाईनल मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाडिय़ों द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन करते जापान को एकतरफा खेले गए फाईनल मैच में जापान को 1 के मुकाबले 5 गोल से पराजित करते स्वर्ण पदक पर कब्जा करने पर हॉकी नर्सरी के हॉकी खिलाडिय़ों और खेलप्रेमियों में भी काफी उत्साह देखा गया। सभी ने भारतीय टीम के खिलाडिय़ों सहित कोच मैनेजर व अधिकारियों को भी बधाई दी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी व महासचिव मनीष श्रीवास्तव हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि बनकर चाईना में टीम के शामिल हैं।
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ का रा’य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा। उक्त आयोजन में विभिन्न कला संबंधी प्रतियोगिता विद्यार्थियों हेतु आयोजित की गई थी, जिसमें कत्थक नृत्य में विद्यालय की छात्रा हीरल भीमजीयानी का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
उक्त छात्रा आरंभ से ही कत्थक नृत्य में पारंगत रही हैं जो विद्यालय की नृत्य शिक्षिका श्रीमती भारती यादव के मार्गदर्शन में कत्थक की बारीकियों को सीखकर हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही हैं। छात्रा हीरल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी गुरू श्रीमती भारती यादव एवं अपने माता-पिता को दिया है।
यह प्रतियोगिता शास. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में आयोजित की गई थी जिसमें संभाग स्तर पर भी छात्रा हीरल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। कला उत्सव समिति की ओर से छात्रा को सर्टीफिकेट एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या देवी सिंघल, श्री राजेश जैन, सचिव श्री गगन लड्ढा, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सचिव श्री गगन लड्ढा, प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, उपप्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी शाला की व्याख्याता श्रीमती उषा झा ने दी।
लखोली के गणेश मंदिर में लगाई थी सेंध
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। शहर के लखोली स्थित गणेश मंदिर के दानपेटी में हाथ साफ करने वाले एक युवक को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गणेश मंदिर में सेंध लगाने की पतासाजी के बाद गिरफ्तार युवक की भूमिका सामने आई थी। कोतवाली पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर को जनता कालोनी निवासी संजय सरोदे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सिद्धी विनायक गणेश मंदिर जनता कालोनी वार्ड नं. 31 में 3 अक्टूबी की रात्रि 10 बजे से 4 अक्टूबर के 6 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर मंदिर का चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर मंदिर में रखे दानपेटी का ताला तोड़कर दानपेटी में रखे नगदी रकम लगभग 5 से 6 हजार रुपए को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 782/23 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं आवश्यक दिशा.निर्देश प्राप्त कर अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया तथा तत्काल टीम गठित कर टाउन में रवाना किया गया। शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज को खंगाला गया। सीसीटीव्ही फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना एवं संदेह के आधार पर आदतन अपराधी गोविंदा ठाकुर 23 वर्ष साकिन जैतखाम चौक लखोली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकर किया। जिसके कब्जे से चोरी किए रकम 2985 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का पेंचकस जब्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल दाखिल किया गया।
सप्ताहभर बाद क्वांर नवरात्रि में पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर है। देवी मंदिरों में जोत स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए समितियों की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। जस सेवा समिति भी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। शहर में क्वांर नवरात्रि पर्व को परंपरागत रूप से मनाने के लिए समितियों की ओर से शहर में चंदा एकत्रित किया जा रहा है। समाजसेवियों और दानदाताओं से समितियों की ओर से रसीद बुक काटकर चंदा जुटाया जा रहा है।
आगामी 15 अक्टूबर से क्वांर नवरात्रि पर्व की शुरूआत होगी। नवरात्र के मौके पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थियों और पैदल यात्रियों की सेवा सत्कार के लिए समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन विशाल पंडालों को लेकर व्यवस्था में जुट गया है। इस बीच मूर्तिकारों ने बुकिंग के तहत देवी प्रतिमाओं की साज-सजावट शुरू कर दी है। मूर्तिकारों के पास छोटे से लेकर विशाल ऊंचाई वाली मूर्तियों का भी आर्डर है। ग्रामीण इलाकों से मूर्तिकारों को अच्छे आर्डर मिले हैं। शहर समेत अन्य क्षेत्रों से देवी मूर्तियों की खरीदी के लिए एडवांस बुकिंग लेकर मूर्तिकार प्रतिमा की अंतिम तैयारी में जुटे हुए हैं।
शारदीय नवरात्रि पर्व का आगामी 15 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक जिलेभर में भक्तिमय माहौल रहेगा। मंदिरों में आस्था की लौ जलेगी। इस साल विशेष पूजा के लिए भी मंदिरों में व्यवस्था की गई है। प्रथम दिवस, पंचमी और अष्टमी में मंदिरों में विशेष पूजा के लिए बुकिंग भी की गई है। मां बम्लेश्वरी के अलावा जिलेभर के बड़े देवी मंदिरों में क्वांर नवरात्रि को लेकर तैयारी पूर्ण हो गई है। करेला स्थित भवानी मंदिर, सिंघोला की मां भानेश्वरी मंदिर और स्थानीय शीतला मंदिर में भी जोत कलश की स्थापना की गई है। अन्य मंदिरों में भी तैयारी करते समितियों द्वारा भक्तों की मांग पर धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाएंगे। नौ दिनी पर्व होने के कारण मां दुर्गा की विशेष आराधना की जाएगी। सुबह-शाम विशेष आरती में शामिल होने के लिए लोग पहुंचेंगे। इस तैयारी के साथ मंदिरों में खास बंदोबस्त किया जा रहा है। इधर मां बम्लेश्वरी के पदयात्रियों के लिए विशेष मार्ग तैयार किया गया है। आगामी रविवार को शहर समेत जिलेभर के अन्य इलाकों के प्रतिमा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तिमय माहौल में स्थापित की जाएगी। जिससे जिलेभर के अलग-अलग इलाकों में भक्तिमय माहौल रहेगा। वहीं मंदिरों में भी ज्योति कलश की जलाएंगे। जिसकी तैयारी जारी है।
नवरात्र से शुरू होंगे शुभ कार्य
आगामी 15 अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही शुभ कार्यों का आयोजन भी शुरू हो जाएगा। इधर पितृपक्ष के चलते शुभ कार्य वर्तमान में नहीं हो रहे थे। ऐसे में पितृपक्ष के समाप्त होने के दूसरे दिन 15 अक्टूबर को माताजी की भक्ति का दौर शुरू हो जाएगा। पर्व को लेकर लोगों व समितियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं पंडालों व मंदिर समितियों के सदस्यों द्वारा पर्व की तैयारियों को लेकर पखवाड़ेभर से तैयारियां प्रारंभ की गई थी, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
ऑनलाईन डिलीवर ने झांसा देकर 2 लाख खाता से किया पार
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। शहर के चिखली के रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से दो लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता आदिम जाति कल्याण में अनुसंधान अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। 2 अक्टूबर को ऑनलाईन डिलीवरी के नाम पर झांसे में लेकर उसके खाते से दो लाख रुपए अज्ञात कॉलर ने पार कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशनपारा के पांडूरंग कालोनी के रहने वाले मन्नूलाल पंसारी को 2 अक्टूबर की दोपहर को एक मोबाईल नंबर से प्रसन्नजीत भट्टाचार्य नामक व्यक्ति ने फोन किया। जिसमें कोलकाता से एक पार्सल भेजने के नाम पर मोबाईल में एक कोड़ भेजा। कोड नंबर बताकर सेवानिवृत्त कर्मी लैपटॉप में कार्य कर रहा था। ओटीपी बताते ही उसके खाते से 2 लाख 22 हजार रुपए 222 रुपए निकाल लिए। अचानक खाते से पैसा निकलने के बाद कर्मी के होश उड़ गए। चिखली पुलिस चौकी में पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत की। सायबर सेल ने जांच के दौरान पता लगाया कि शिकायकर्ता के खाते से निकली राशि रामू कुमार नामक व्यक्ति के खाते में जमा हो गई। शिकायतकर्ता का एकाउंट इंडूशलैंड बैंक के भिलाई ब्रांच में खाता है। चिखली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। दो दिन पहले घोरदा स्थित चूना पत्थर खदान के मामले में लालबाग थाना में आधी रात तक उपद्रव मचाने और पुलिस कर्मियों से झूमाझटकी करने वाली महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। सरकारी संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत 12 से 14 महिलाओं के विरूद्ध पुलिस ने जुर्म कायम कर लिया है। जल्द ही आरोपी महिलाओं की धरपकड़ शुरू होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर की रात को घोरदा गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में थाना में धमक गए। घोरदा में संचालित चूना-पत्थर खदान को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम करने की घटना की जांच के तहत पुलिस ने मेघदास साहू नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकजुट होकर थाना में पहुंच गए। थाना परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों में शामिल महिलाओं ने भी जमकर प्रदर्शन किया।
पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते मेघदास साहू को छोडऩे की मांग के साथ प्रदर्शन तेज होता गया। मेघदास साहू को रिहा करने की मांग करते हुए महिलाएं थाना के मुख्य गेट में पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के आक्रमक रूख को देखते गेट को बंद कर दिया। महिलाओं ने चैनल गेट को काफी देर तक हिलाया। वहीं हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों को समझाईश दे रहे एएसआई राजू मेश्राम के साथ झूमाझटकी की गई। जिससे उनके कंधे में लगा बैच टूटकर गिर गया। वहीं आरक्षक तामेश्वर वर्मा के साथ भी महिलाओं ने जमकर झूमाझटकी की। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ग्रामीणों ने थाना परिसर में रात लगभग 1.30 बजे तक उपद्रव मचाया। आला अफसरों ने परिस्थिति को देखते हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से थाना परिसर में प्रदर्शन व नारेबाजी करने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न के आरोप के तहत घोरदा की महिलाओं के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने छुरिया में धनवंतरी मेडिकल का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से हितग्राहियों को उपलब्ध कराए गए अनुदान प्राप्त ई-रिक्शा की चाबियां भी सौंपी। उन्होंने महाविद्यालय में सभागृह का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 10 लाख के सडक़ निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। शुक्रवार को उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर अलग-अलग गांव में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
शुक्रवार को विधायक छन्नी ने छुरिया के ग्राम जोब से मरकाकसा के बीच 01.25 किमी के सडक़ निर्माण कार्य भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम भकुर्रा में भी सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत कलडबरी में व्यवसायिक परिसर भवन का भी भूमिपूजन किया। गोड़ पारा में आदिवासी महिला सामुदायिक भवन निर्माण एवं कलामंच का भी लोकार्पण किया।
इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, महामंत्री चुम्मन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील लारोकार, जयपाल यादव, जनपद सदस्य कन्हैय्या कोले, जानकी शरण श्रीवास्तव, चन्द्रिका वर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डुमेश्वर साहू, प्राचार्य सुषमा चौरे, प्राध्यापक राजेंद्र शर्मा, एचएस भाटिया, चन्द्रिका वर्मा, हीरा बंधे, डुमेश्वर साहू, ईश्वरिबाई मिरि, कल्पना मंडावी, पवन वैष्णव, भागवत चंद्रवंशी, लखन लाल, चित्रकुमार पाल, ललित कुमार साहू, नरेश निषाद, हीरा बंधे उपस्थित रहे।
महिलाओं को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी
विधायक छन्नी ने छुरिया नगर में ही धन्वंतरि मेडिकल स्टोर का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से हितग्राहियों को आबंटित की जाने वाली ई-रिक्शा की चाबियां उन्होंने महिला को सौंपी। विधायक ने इस दौरान कहा कि ृ कांग्रेस सरकार ने आप सभी को आजीविका के लिए उन्नत संसाधन उपलब्ध करवाएं हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। नया बस स्टैंड जेल रोड में अतिक्रमण कर ठेला लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिसे नगर निगम के अतिक्रमण टीम द्वारा हटाने की कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि नया बस स्टैंड जेल रोड में शंभू सिंह राजपूत द्वारा अतिक्रमण कर पंचर दुकान का संचालन किया जा रहा था, जिसे हटाने नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया था, नोटिस उपरांत भी ठेला नहीं हटाने पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता द्वारा गठित अतिक्रमित तोडू दस्ता द्वारा हटाने की कार्रवाई की। हटाने की कड़ी में उक्त ठेला के अलावा जर्जर बंद ठेला भी हटाया गया।
आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने गठित तोडू दस्ता से कहा कि शहर में अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले एवं सडक़ तथा सार्वजनिक स्थानों में मलमा मटेरियल रखने वालों को नोटिस जारी कर हटाने की कार्रवाई करें।
इसके अलावा बाजार एवं व्यस्तम मार्गो में समान बाहर रखने वाले दुकानदारों से समान अंदर रख व्यवसाय करने समझाईस दें, ताकि यातायात बाधित न होने के साथ-साथ नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो। अतिक्रमण हटाने प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम, उप अभियंता अनिमेष चंद्राकर, डागेश्वर कर्ष, अनूप पांडे, तिलक राज, प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा सहित निगम की टीम उपस्थित रही।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र स्थित उच्च स्तरीय जलागारों (पानी टंकियों) की सफाई करायी जानी है। जिनमें टांकाघर, लखोली, सिंगदई, आरके नगर, इंदिरा नगर, शंकरपुर, यातायात नगर, टांकाघर, सिविल लाईन एवं टांकाघर हाईड्रेंट उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) के सफाई कार्य 9 अक्टूबर को प्रात: पेयजल सप्लाई के पश्चात सफाई कार्य किया जाना है।
उन्होंने बताया कि सफाई कार्य में अधिक समय लगने के कारण विलंब होने की संभावना है, विलंब की स्थिति में 9 अक्टूबर को शाम के समय निर्धारित समय से विलंब से पेयजल सप्लाई होगी। समय में सफाई होने पर पेयजल प्रदाय निर्धारित समय में भी की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।
राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। कवि लोक साहित्य परिषद बिलासपुर द्वारा प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित राजनांदगांव के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक ठा. वीरेन्द्र बहादुर सिंह को अखिल भारतीय मुक्तिबोध नवचेतना सम्मान देने की घोषणा की गई है।
वीरेन्द्र बहादुर सिंह को यह सम्मान साहित्य की उत्कृष्टता के आधार पर उनकी बहुचर्चित कृति छुईखदान परत-दर-परत के लिए प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कवि लोक साहित्य परिषद बिलासपुर द्वारा इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर 22 सम्मान एवं पुरस्कार के लिए पुस्तकों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। इन पुरस्कारों के लिए देशभर से कुल 380 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। पुस्तकों की उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता के आधार पर कृतियों का चयन कवि लोग साहित्य परिषद की प्रबंधकारिणी समिति द्वारा किया गया। कृतियों का चयन विभिन्न विधाओं हेतु मनोनीत त्रिस्तरीय निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया। इस निर्णय एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया में 22 साहित्यकार सम्मिलित थे। ज्ञात हो कि जय जगन्नाथ सेवा समित छुईखदान द्वारा 2020 में प्रकाशित वीरेन्द्र बहादुर सिंह की बहुचर्चित कृति छुईखदान परत-दर-परत को 2021 में शील साहित्य परिषद जांजगीर (छत्तीसगढ़) द्वारा स्व. मदनलाल गुप्ता स्मृति अखिल भारतीय सांस्कृतिक चेतना सम्मान 2021 से भी सम्मानित किया गया था। वीरेंद्र बहादुर सिंह को दोबारा अखिल भारतीय सम्मान मिलने पर प्रेस क्लब राजनांदगांव के सदस्यों, उनके मित्रों ने शुभकामनाएं दी।