इतिहास

इतिहास में 9 सितंबर
09-Sep-2019
इतिहास में 9 सितंबर

अमेरिका में आजादी के बाद जब राजधानी बनाने के मुद्दे पर चर्चा चली, तो पोटोमैक नदी के किनारे इसे तैयार करने का फैसला किया गया. मेरीलैंड और वर्जीनिया राज्यों ने यहां शहर बनाने के लिए जमीन दी और 9 सितंबर, 1791 को इस जगह को अमेरिका की राजधानी घोषित कर दिया गया. डीसी का मतलब है, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया. अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी और उनके नाम का इस्तेमाल कई तरह से हुआ है. समझा जाता है कि कोलंबिया एक तरह से अमेरिका का प्रतीक चिह्न है. बहरहाल, वॉशिंगटन डीसी अब दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में एक बन चुका है. यहां की पहचान अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस से होती है.

  • 1753 -पहला भाप इंजन अमेरिका में आयात किया गया।
  • 1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
  • 1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।
  • 1929- कोनेल नामक एक नए धातु ऐलॉय के निर्माण की घोषणा इरविन फोस्टर लॉरी ने की। 
  • 1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
  • 1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता।
  • 2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस खिताब जीता।
  • 2005 - चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
  • 2008 -  हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को साहित्य महोपाध्याय अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • 2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की। 
  • 1850 - प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार  भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ। 
  • 1967 - हिन्दी फि़ल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1909 -  प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का जन्म हुआ। 
  • 1968 -   भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन हुआ।
  • 2012- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक  वर्गीज कुरियन का निधन हुआ। 
  • 1853 - फ्रांसीसी तंत्रिका विज्ञानी पियरे मैरी का जन्म हुआ, जिन्होंने एन्डोक्राइनोलॉजी में योगदान दिया। वर्ष 1886 से 1891 के दौरान ऐक्रोमेगैली एक तरह का दानवाकार बीमारी पर भी अनुसंधान किया। (निधन- 13 अप्रैल 1940)
  • 1789-अमेरिकी खगोलशास्त्री विलियम क्रैन्च बॉन्ड का जन्म हुआ,   जिन्होंने अपने बेटे जॉर्ज फिलिप्स बॉन्ड (1825-65) के साथ मिलकर शनि के आठवें उपग्रह हाइपेरियन की खोज की। (निधन- 29 जनवरी 1859)
  • 1965 - जर्मन रसायनज्ञ  हरमैन स्टॉडिंगर का निधन हुआ,  जिन्हें पॉलीमरों तथा लंबी श्रृंखला वाले अणुओं पर अनुसंधान किया जिसके लिए उन्हें सन् 1953 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म 23 मार्च 1881)
  • 1917 अमेरिकी इलेक्ट्रिक इंजीनियर और अन्वेषक  एडवर्ड एच. जॉनसन का निधन हुआ,  जिन्होंने थॉमस एडिसन की कई परियोजनाओं में सहयोग दिया। (जन्म-4 जनवरी 1846) ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news