इतिहास
स्विट्जरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में अब तक का सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग आज ही के दिन 2008 में शुरू हुआ.
यूरोपीयन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च ने 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस कोलाइडर को तैयार किया है जिसका मकसद पार्टिकल फिजिक्स और हाई एनर्जी फिजिक्स के सिद्धांतों की पुष्टि करना है खासतौर से हिग्स कणों के सिद्धांत. लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर यानी एलएचसी से विज्ञान के कुछ अनसुलझे रहस्यों पर से पर्दा उठाने की उम्मीद की जा रही है. इन सिद्धांतों से पर्दा उठा तो भौतिकी के नियमों के बारे में इंसानी समझ काफी आगे चली जाएगी.
एलएचसी को दुनिया के 100 से ज्यादा देशों के 10 हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों ने मिल कर तैयार किया है. फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा पर जिनेवा में यह 27 किलोमीटर लंबी सुरंग में फैला है जिसकी गहराई करीब 175 मीटर है. यह अब तक की सबसे विशाल और जटिल प्रयोगशाला है. इस प्रयोगशाला से हर साल दसियों पेटाबाइट्स की दर से कॉलिजन डाटा निकल रहे हैं जिनका ग्रिड आधारित कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए विश्लेषण किया जा रहा है. यह नेटवर्क 35 देशों के 140 कंप्यूटर केंद्रों में फैला है.
- 1846 -ऐलियास हॉवे ने सिलाई मशीन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
- 1984- ब्रिटेन के लीस्टर में एलेक जैफ्री द्वारा डी.एन.ए. फिंगरप्रिन्टिंग तकनीक विकसित की गई।
- 1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
- 1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
- 2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
- 2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
- 2008 - सर्वोच्च न्यायालय में उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
- 2009 - जेट एयर वेज प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
- 1887 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्ल्भ पंत का जन्म हुआ।
- 1912 - फख़़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जत्ती का जन्म हुआ।
- 1915- भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ।
- 1923 - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ।
- 1965 -परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का निधन हुआ।
- 1898-अमेरिकी रसायन इंजीनियर वैल्डो सेमन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्लास्टिकृत पी.वी.सी. (पॉलीविनाइलक्लोराइड) का आविष्कार किया। सन् 1926 में इन्होंने यह तरकीब खोजी कि कैसे हम पॉलीविनाइलक्लोराइड को कठोर से लचीला कर सकते हैं। (निधन- 26 मई 1999)
- 1775-अंग्रेज़ रसायनज्ञ और चिकित्सक जॉन किड का जन्म हुआ, जिन्होंने 1819 नेफ्थलीन का आविष्कार किया। यह नाम उन्होंने ही दिया। यह कोलतार से मिलने वाले महत्वपूर्ण पदार्थों में पहला था। (निधन- 17 सितम्बर 1851)
- 1844-ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी जॉर्ज बेन्थम का निधन हुआ, जिनके पौधों के वर्गीकरण पर महत्वपूर्ण कार्य किया उन्होंने कई प्रजातियों पर अध्ययन करने के बाद आधुनिक संवहनीय (वैस्कुलर) पादप वर्गीकरण की नींव रखी। (जन्म-22 सितम्बर 1800)
- 1983 - अमेरिकी भौतिकविद् फेलिक्स ब्लॉक का निधन हुआ। जिन्हें ई.एम. पर्सेल के साथ परमाणु नाभिक के चुम्बकीय क्षेत्र को मापने के लिए, तथा नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद तकनीक विकसित करने के लिए वर्ष 1952 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-23 अक्तूबर 1905) ।