Today's Picture
कई किस्म के ब्राह्मणों को मौका नहीं मिला
12-Jun-2022 7:31 PM
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग का एक बोर्ड पोस्ट किया है, जिस पर विभागाध्यक्षों के नाम लिखे हुए हैं। नामों को देखें तो एक कतार से तकरीबन तमाम नाम ब्राह्मणों के दिखते हैं। इसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। यह भी अंदाज लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्राह्मणों के अलावा और कोई हिंदी भाषा और साहित्य पढ़े हुए नहीं हैं? कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ब्राह्मणों में भी कई किस्म के ब्राह्मणों को विभागाध्यक्ष के पद पर मौका नहीं मिला है। अधिकांश मौका मिश्र, त्रिपाठी, और तिवारी को ही मिला है। आप भी अपनी राय बनायें।