ताजा खबर

नड्डा की लोरमी, भिलाई एवं चंदखुरी में जनसभाएं में
22-Apr-2024 8:55 PM
नड्डा की  लोरमी, भिलाई एवं चंदखुरी में जनसभाएं में

कांग्रेस हमेशा राम, सनातन विरोधी रही, गठबंधन के नेता बेल पर हैं या जेल में हैं 

रायपुर, 22 अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को  लोरमी, भिलाई एवं चंदखुरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और देश विरोधी ताकतों का साथ देने के लिए जमकर निशाना साधा।  

श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगती है। बाटला हाउस में मारे गए आतंकियों पर सोनिया गांधी आंसू बहाती हैं, दिगविजय सिंह उन्हें देशभक्त बोलते हैं। कांग्रेस पार्टी देश विरोधियों को प्रेम करने वाली पार्टी है। घमंडिया गठबंधन दो ही बातों का गठबंधन है, एक परिवार बचाओ पार्टियां और दूसरा भ्रष्टाचार बचाओ पार्टियां। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचार मिटाओ, वहीं घमंडिया गठबंधन कहता है भ्रष्टाचारियों को बचाओ। कांग्रेस पार्टी ने कोयला घोटाला किया, चीनी घोटाला, चावल घोटाला, 2जी घोटाला, पनडुब्बी घोटाला और अगस्ता वैस्टलैंड घोटाला किया। कांग्रेस ने अंतरिक्ष, आकाश, समुद्र, धरती और पाताल सभी लोकों में घोटाला किया है। समाजवादी पार्टी ने लैपटॉप और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला किया। के. कविता ने शराब घोटाला किया। तृणमूल कांग्रेस और डीएमके  के नेताओं ने बालू घोटाला किया। यह सब घोटाला करने वाली पार्टियां हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पी चिदंबरम, कार्तिक चिदंबरम, लालू यादव, तेजस्वी यादव और मीसा यादव बेल पर हैं। ममता के मंत्री बेल पर हैं। अरविन्द केजरिवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, आजम खान और टीमसी, डीएमके के मंत्री जेल में हैं। ये घमंडिया गठबंधन के नेता या तो बेल पर है या जेल में है। श्री नड्डा ने लोकसभा प्रत्याशी टोखन साहू, श्री विजय बघेल और श्री बृजमोहन अग्रवाल को विजयी बनाकर पुनः आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। 

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले पाँच साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की घोटालों और भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है। भूपेश सरकार ने प्रदेश में तबाही मचाही मचा रखी थी। इसीलिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को पाँच साल बाद उखाड़ फेंका।  छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन में यह अंतर समझ रही है। कांग्रेस ने जहाँ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोककर जनता को उनके लाभ से वंचित किया, वहीं अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का सुशासन जनता के सामने है। तीन महीने में महतारी वंदन, धान खरीदी, बकाया बोनस, अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान करके प्रदेश की सरकार ने मिसाल कायम की है। देश में ऐसा किसी प्रदेश सरकार ने नहीं किया।

सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, धर्म गुरु बालदास, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मी वर्मा, सच्चिदानंद उपासने सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news