ताजा खबर

मुठभेड़ में ढेर 22 नक्सलियों की पहचान, लाखों के ईनामी थे
06-Oct-2024 10:07 PM
मुठभेड़ में ढेर 22 नक्सलियों की पहचान, लाखों के ईनामी थे

एक करोड़ 67 लाख रुपए के थे नक्सली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 अक्टूबर। दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा में हुई नक्सली मुठभेड़ में पुलिस को ऐतिहासिक सफलता मिली। इस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा एक करोड़ 67 लाख रुपए के ईनामी 22 नक्सलियों को मार गिराया गया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए 22 नक्सलियों की पहचान की गई, इनमें महिला नक्सली लीडर नीति उर्फ उर्मिला प्रमुख रूप से शामिल है उक्त महिला नक्सली विशेष केंद्रीय कमेटी सदस्य के रूप में कार्यरत थी। यह नक्सली लीडर बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत हिरमा गुंडा की निवासी थी। विभिन्न नक्सली वारदातों में शामिल होने की वजह से राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली पर 25 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। कंपनी - 6 कमांडर नंदू मंडावी को भी ढेर किया गया था। उक्त नक्सली बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कोतराम का निवासी था। उक्त नक्सली लीडर पर 10 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

आमदई एरिया कमेटी डिविजनल समिति सदस्य सुरेश सलाम उर्फ जानकू को भी को भी मार गिराया गया उक्त नक्सली लीडर नारायणपुर जिले के थाना झारा अंतर्गत छोटे फरस गांव का निवासी था। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली लीडर पर 8 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

डिवीजनल कमेटी सदस्य मीना नेताम को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली लीडर नारायणपुर जिला अंतर्गत मोहंदी की निवासी थी। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली लीडर पर 8 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। डिविजनल कमेटी सदस्य महेश को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली लीडर दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत मालेवाहीं थाना के घोटिया का निवासी था। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली लीडर की गिरफ्तारी पर 8 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी कंपनी - 6 के पीपीसीएम कमलू उर्फ सुंदर को भी ढेर किया गया। उक्त नक्सली लीडर बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत मदूम का निवासी था।उक्त लीडर की गिरफ्तारी पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी के कंपनी - 6 सदस्य अर्जुन उफऱ् रंजीत को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के डूगा पल्ले वाया का निवासी था उक्त नक्सली पर 8 लाख रुपए  का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी के कंपनी 6 अंतर्गत पीपीसीएम बुधराम मरकाम को भी ढेर किया गया। उक्त नक्सली बीजापुर जिला अंतर्गत भैरमगढ़ का निवासी था। राज्य शासन द्वारा इस कैडर के नक्सली पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी के कंपनी - 6 पीपीसीएम सदस्य मोहन मंडावी को मार गिराया गया यह नक्सली दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना अंतर्गत बोदली का निवासी था। इस नक्सली पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी के कंपनी - 6 पीपी सीएम सदस्य बसंती पति साकेत को भी मार गिराया गया उक्त नक्सली लीडर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के निवासी थी। इस नक्सली पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में सोमें उर्फ टुगे पति मानसिंह को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली कांकेर जिला के थाना कोयलीबेडा के रेखावटी की निवासी थी। इस लीडर पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। प्लगा सदस्य जगनी को राम को भी मार गिराया गया उक्त लीडर नारायणपुर जिला अंतर्गत बेंगलुर थाना के अड़ेंगपाल की निवासी थी। उक्त लीडर पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। पीपुल लिब्रेशन गोरिल्ला आर्मी सदस्य अनिल को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली बीजापुर जिले के गंगालूर थाने के मदूम का निवासी था। इस लीडर पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

नक्सली लीडर नीति की गार्ड जनीला उर्फ बुधरी को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली कोंडागांव जिले के कोतमेटा - कुंगारपाल की निवासी थी। इस पर 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया।

नक्सली लीडर नीति की अन्य गार्ड की पहचान नहीं हो सकी। उक्त नक्सली धारा बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना इरपा नार की निवासी थी। इस नक्सली पर 5 लाख रुपए  का पुरस्कार घोषित किया गया था।

बायनार एरिया कमेटी सदस्य रामदेर को मार गिराया गया उक्त नक्सली कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना के उसरी का निवासी था इस पर 5 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था।

उक्त एरिया कमेटी के सुक्कू यादव और शुक्लू को भी मार गिराया गया। उक्त दोनों पर 5 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

आमदई एरिया कमेटी अंतर्गत सदस्य - सोहन और सोनू कोर्राम को भी मार गिराया गया।

आमदई एरिया कमेटी सप्लाई कोर सदस्य जमली को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली लीडर 5 लाख रुपए की ईनामी थी।

आमदई एरिया कमेटी सदस्य फूलों उर्फ सुंदरी को मार गिराया गया। जिस पर दो लाख रुपए का पुरस्कार था।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news