राष्ट्रीय

मप्र के डीएम और एसपी को आयोग ने हटाया
27-Oct-2020 9:04 AM
   मप्र के डीएम और एसपी को आयोग ने हटाया

भोपाल, 27 अक्टूबर | मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अशोकनगर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को चुनाव आयोग के निर्देश पर हटा दिया गया है। आधिकारिक तौर पर सोमवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि अशोकनगर जिले के कलेक्टर अभय कुमार वर्मा को हटाकर उनके स्थान पर प्रियंका दास को पदस्थ किया गया है। एक अन्य आदेश में पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को हटाकर उनके स्थान पर तरुण नायक को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर पदस्थ किया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में अभय कुमार वर्मा की पद-स्थापना अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन और रघुवंश कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news