राष्ट्रीय

नाजिया बनी इस KBC सीजन की पहली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के प्रश्न का जवाब!
05-Nov-2020 7:08 PM
नाजिया बनी इस KBC सीजन की पहली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के प्रश्न का जवाब!

KBC 12 : यह शो इन दिनों अपने सवालों को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। शो में अमिताभ बच्चन द्वारा नए-नए सवाल हाॅट सीट पर बैठे प्रतिभागियों से पूछते हैं। सभी कंटेस्टेंट अपने ज्ञान के दम पर इन सवालों का जवाब देते हुए नजर आते हैं। शो में कई ऐसे भी प्रतिभागी पहुंचते हैं जो तुक्का एवं भाग्य के दम पर भी सवालों का उत्तर देने का प्रयास करते हैं। किसी का लक सटीक बैठ जाता है तो कईयों का नही।

अब KBC शो का सोनी टीवी द्वारा एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। जिसमें नाजिया नसीम नाम की कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हाॅट सीट पर बैठी हुई नजर आती हैं। अमिताभ बच्चन उनसे 15वां सवाल एक करोड़ रूपए के लिए पूछते हैं। जिसका वह सही जवाब दे देती हैं। जिस पर अमिताभ बच्चन कहते है कि बधाई हो अपने एक करोड़ रूपए जीत लिया हैं। कुल मिलाकर केबीसी सीजन 12 को पहली करोड़पति नाजिया नसीम (Nazia Nasim) के रूप में मिल जाती हैं।

7 करोड़ के सवाल पर अटकी सांसे
सोनी टीवी  द्वारा जारी किए गए प्रोमो वीडियो में नजिया नसीम एक करोड़ का सवाल  देते हुए इस सीजन की पहली करोड़पति तो बन जाती हैं। लेकिन आगे अमिताभ बच्चन उनसे 7 करोड़ के लिए 16वां सवाल पूछते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नाजिया 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाती हैं।(rewariyasat)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news