खेल

राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 7 खिलाड़ी चयनित
22-Dec-2020 4:13 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 7 खिलाड़ी चयनित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 22 दिसंबर। राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2020-21 के लिए गुरुर ब्लाक के 7 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है।  जिन युवाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है, वे सभी खिलाड़ी गुरुर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों से है जो ग्राम धनोरा स्थित 14 वीं बटालियन के सहयोग से ग्राम छेडिय़ा के खेल मैदान में प्रतिदिन अभ्यास करते हैं।

यहां 14 वीं बटालियन धनोरा के कमांडेंट डॉ . लाल उमेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कांस्टेबल राजेश सिंह द्वारा युवाओं को दौड़, जंपिंग, त्रिकुद सहित विभिन्न खेलो का नि:शुल्क अभ्यास कराते हैं।

ज्ञात हो कि गत दिनों कांकेर के गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2020 आयोजित था, जहां गुरुर ब्लाक से 10 खिलाडिय़ों का चयन हुआ था। सभी खिलाडिय़ों को ग्राम छेडिय़ा के मैदान में अभ्यास कराया गया था।

खिलाडिय़ों में 7 खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है, अब सभी 7 खिलाड़ी आगामी दिनों में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर खेल में शामिल होंगे।

विजयी खिलाडिय़ों में 200 व 400 मीटर दौड़ में जयप्रकाश रावटे प्रथम, 200 में ईशाप्रकाश तृतीय, त्रिकुद में सुलभ कुमार प्रथम, 10 हजार मीटर दौड़ में पूनमचंद प्रथम, 5000 व 1500 मीटर दौड़ में टिकेश कुमार तृतीय, 5000 में गीतेश द्वितीय एवं राजेश सिंह ने 400, 800 मीटर दौड़ में प्रथम व 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की है, इसके अलावा थलेश कुमार, टेमन लाल, गौरव कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

14 वीं बटालियन के जवान राजेश सिंह ने बताया कि इस खेल मैदान में प्रतिदिन ग्राम छेडिय़ा सहित भरदा, तार्री, खैरवाही, धनोरा, धोबनपुरी, चूल्हापथरा के खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news