खेल

अब माकड़ी में भी निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण
03-Jan-2021 3:32 PM
अब माकड़ी में भी निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण

कोण्डागांव, 3 जनवरी। पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव द्वारा भारतीय थल सेना, जल सेना, वायु सेना व समस्त अर्धसैनिक बल व पुलिस में भर्ती होने के इच्छूक नौजवान लडक़े और लड़कियां जिनकी उम्र 15 से अधिक हैं। उन्हें मांकड़ी हाईस्कूल मैदान में 3 जनवरी से 7 से 9 बजे तक निशुल्क प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जा रहा हैं। इसमें पूर्व सैनिक संरक्षक सुब्रत साहा, अध्यक्ष सूरज कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष उपेंद्र सेन, कोमा मीडिया प्रभारी सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक तरसेम सिंह, पूर्व सैनिक अजनेर लकड़ा, पूर्व सैनिक चेतन वर्मा, पूर्व सैनिक बाबू लाल देवांगन, पूर्व सैनिक एलएन सोनकर के माध्यम से नौजवानों को सेना भर्ती में नियुक्त होने के लिए शारीरिक व शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इसमें इलाकों के बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news