खेल

जर्मन लीग : लेइपेजिग शीर्ष पर, शाल्के को नहीं मिली जीत
03-Jan-2021 3:55 PM
जर्मन लीग : लेइपेजिग शीर्ष पर, शाल्के को नहीं मिली जीत

बर्लिन, 3 जनवरी| लेइपेजिक ने स्टटगार्ट को 1-0 से मात दे जर्मन फुटबाल लीग तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं हेरथा बर्लिन ने शाल्के को 3-0 से हरा उसे एक और मैच में जीत से महरूम रखा। श्लाके 30 मैचों से एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को लेइपेजिग ने शुरुआत से मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। तीसरे मिनट में लेइपेजिग ने हमला कर स्टटगार्ट के गोलकीपर ग्रेगरो कोबेल की परीक्षा ली।

21वें मिनट में लेइपेजिग के पास गोल करने का शानदार मौका था। यहां उसे पेनाल्टी मिली थी जिसे फोर्सबर्ग गोल में नहीं बदल सके। पहला हाफ गोलरहित रहा।

दूसरे हाफ में लेइपेजिग ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और आखिरकार 67वें मिनट में वह गोल करने में सफल रही। उसके लिए यह गोल दानी ओल्मो ने किया।

इस परिणाम के साथ लेइपेजिग अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है जबकि स्टुटगार्ट 11वें स्थान पर खिसक गई है।

वहीं नए मुख्य कोच क्रिस्टियन ग्रोस के आने के बाद भी शाल्के जीत की राह पर नहीं लौट सकी। बर्लिन ने उसे एक तरफा मात दी। बर्लिन के लिए माटेयो गुवेनडोजी, जॉन कोरडोबा और क्रिस्जटॉफ पाटेक ने गोल किए।

शाल्के अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है। बर्लिन की यह इस सीजन की चौथी जीत थी। वह 12वें स्थान पर आ गई है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news