खेल

शरथ कमल को टोक्यो क्वालीफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि हासिल हुई
03-Apr-2021 2:32 PM
शरथ कमल को टोक्यो क्वालीफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि हासिल हुई

नई दिल्ली, 3 अप्रैल | शीर्ष भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को 2021 ओलंपिक से पहले शनिवार को इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई कि उन्होंने पुरुष एकल वर्ग के लिए ओलंपिक क्वालीफाई कर लिया है। शनिवार को आईटीटीएफ की विश्व रैंकिंग में दो स्थान ऊपर उठने वाले चेन्नई के इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया कि आईटीटीएफ द्वारा जारी सबसे हालिया रैंकिंग के जरिए टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए मेन्स सिंगल्स इवेंट में क्वालीफाई करने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

शीर्ष क्रम के भारतीय खिलाड़ी ने उस वक्त पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था, जब उन्होंने दोहा में एशियाई ओलंपिक योग्यता टूर्नामेंट में पाकिस्तान के रमीज मुहम्मद को हराया था, लेकिन उनकी योग्यता के बारे में पुष्टि एक पखवाड़े बाद हुई है।

यह पुरुष एकल में शरत कमल का चौथा ओलंपिक होगा। कमल ने 2004 एथेंस ओलंपिक में पहली बार हिस्सा लिया था। यह वही ओलंपिक है जिसमें भारत के शॉटगन निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने डबल ट्रैप में रजत पदक जीता था। (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news