खेल

आलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव
03-Apr-2021 6:43 PM
आलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव

 नई दिल्ली, 3 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के भारतीय आलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।

दिल्ली कैपिटल्स ने कहा, " दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह 28 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और उस समय उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। हालांकि दूसरी बार जब उनका टेस्ट हुआ, तो वह उसमें पॉजिटिव पाए गए हैं।"

फ्रेंचाइजी ने आगे कहा, "वह इस समय आइसोलेशन में है। टीम उनके संपर्क में है और उनकी सुरक्षा सुनिश्वित कर रही है। हम शीघ्र ही उनके ठीक होने की कामना करते हैं।"

आईपीएल 2021 की शुरुआत नौ अप्रैल से होगी और दिल्ली कैपिटल्स को लीग में अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

आईपीएल-13 का फाइनल खेल चुकी दिल्ली की टीम इन दिनों मुम्बई में अभ्यासरत है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर को आईपीएल 2021 सीजन के लिए रिटेन किया था।

लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 27 विकेट लिए थे। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news