बेमेतरा

अब तक नहीं मिला बर्खास्तगी अवधि का मानदेय, आंबा कार्यकर्ताएं मायूस
11-Apr-2022 4:14 PM
अब तक नहीं मिला बर्खास्तगी अवधि का मानदेय, आंबा कार्यकर्ताएं मायूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 11 अप्रैल।
  जिले के 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्तगी अवधि का मानदेय जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण वे लोग मायूस है। सभी कार्यकर्ताओं ने उच्चाधिकारी से मिलकर जारी काने का मांग किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पूर्व के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज्य स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन पर गए थे। वहां कुछ परियोजना कार्यालय के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय राशि को रोक दिया गया था, जिसे आज तक बहाल नहीं किया गया है। 2018 के दौरान धरना करने गए थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को 7 सितम्बर 18 को बर्खास्त किया गया था , और आंदोलन वापसी के बाद 7 सितम्बर को आदेश जारी कर कार्यभार ग्रहण कराया गया था। इसके बाद आंदोलन अवधि का मानदेय आज तक जारी नहीं किया है।

बताया गया कि न्यायालय आयुक्त  दुर्ग संभाग दुर्ग के 7 सितम्बर 18 को पारित आदेश के अनुसार कार्यभार ग्रहण किया गया था, पर बेमेतरा, खंडसरा परियोजना के तहत कार्यरतों का हड़ताल अवधि का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है। जबकि जिले के अन्य बेरला, नवागढ़, नांदघाट परियोजना का हड़ताल अवधि का मानदेय प्राप्त हो गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्या जैन बरबसपुर, संतोषी साहू, ओजस्वी दुबे, लक्ष्मी देवांगन बीजाभाठ, सबीना बेगम दाढ़ी, चंदा साहू खंडसरा, दीपिका बंजारे कुसमी, दुलौरिन निषाद आदि शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news