बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 14 अप्रैल। विधायक आशीष छाबड़ा ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें सर्वप्रथम नगर में प्रारंभ होने वाले हिंदी माध्यम स्वामी आत्मानंद स्मृति स्कूल का निरीक्षण किया तथा आरई एस विभाग के अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने को कहा विधायक आशीष छाबड़ा ने नगर की सेवा में राज्य शासन से प्राप्त अग्निशामक बस को नगर को समर्पित किया।
इस दौरान जिला कलेक्टर विलासराव संदीपान भी निरीक्षण में साथ रहे विधायक छाबड़ा ने राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सी मार्ट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान विधायक छाबड़ा ने पुराने जनपद कार्यालय भवन में बनने वाले जनपद कॉम्पलेक्स भवन का निरीक्षण किया इसके साथ नगर सौंदर्यीकरण हेतु बन रहे भारत माता चौक एवं भक्त माता कर्मा चौक का भी निरीक्षण किया।
अधिकारियों को कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए निर्देशित किया विधायक ने सिंघौरी से कतेली से बीच बनने वाली आंतरिक मार्ग का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान मंगत साहू अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद, मनोज शर्मा सभापति, होरिसिंह ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, निर्मल सिंह कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।